120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ Huawei MatePad Pro 12.6 ऑनलाइन हुआ लीक!

वहीं, अब यह टैबलेट का कथित रूप से Engineering वर्ज़न सामने आया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ ऑनलाइन देखा गया है, जिसका इस्तेमाल कंपनी इंटरनल टेस्टिंग के लिए कर रही है।

120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ Huawei MatePad Pro 12.6 ऑनलाइन हुआ लीक!
ख़ास बातें
  • Huawei MatePad Pro 12.6 टैब 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ हो चुका है लॉन्च
  • हुवावे मैटपैड प्रो 12.6 नए रिफ्रेश रेट के साथ ऑनलाइन आया सामने
  • टैब का Engineering वर्ज़न आया सामने
विज्ञापन
Huawei MatePad Pro 12.6 टैबलेट को जून महीने में चीन और यूरोप में लॉन्च किया गया था। हालांकि, उस वक्त इस टैब को 60Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और Kirin 9000E प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं, अब यह टैबलेट का कथित रूप से Engineering वर्ज़न सामने आया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ ऑनलाइन देखा गया है, जिसका इस्तेमाल कंपनी इंटरनल टेस्टिंग के लिए कर रही है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में ithome का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Huawei MatePad Pro 12.6 फोन का Engineering वर्ज़न ऑनलाइन सामने आया है, जो कि टेस्टिंग में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऑनलाइन लीक से इस टैब का नया रिफ्रेश रेट सामने आया है, जो है 120 हर्ट्ज़। बता दें, हुवावे मैटपैड प्रो 12.6 टैब चीन और यूरोप में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया गया था। पहले कहा जा रहा था कि यह टैब 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, लेकिन सप्लाई चेंज में दिक्कत के साथ इसे 60 हर्ट्ज़ के साथ ही लॉन्च कर दिया गया।

फिलहाल साफ नहीं है कि कंपनी इस टैब को 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ पेश करने वाली है या नहीं।

टैब का वाई-फाई वर्ज़न Kirin 9000E प्रोसेसर से लैस है, जबकि 5जी वर्ज़न Kirin 9000 प्रोसेसर से लैस है।

डिवाइस में 12.6 इंच WQXGA (2,560x1,600 पिक्सल) का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूज है। टैब की बैटरी 10,050mAh की है, जिसके  साथ 40 वॉट Huawei SuperCharg वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट, 27 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 10 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले12.60 इंच
प्रोसेसरHiSilicon Kirin 9000E
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2560x1600 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसHarmonyOS 2.0
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता10050 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »