हुवावे मेट 9 लॉन्च, इसमें है लाइका डुअल लेंस कैमरा और 5.9 इंच का डिस्प्ले

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 4 नवंबर 2016 09:12 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन का पोर्शा डिजाइन वेरिएंट भी लॉन्च किया गया है
  • यह नए ऑक्टा-कोर किरिन चिपसेट पर चलेगा
  • बैक पैनल पर 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम व 12 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर है
हुवावे ने गुरुवार को जर्मनी के शहर म्यूनिख में अपना नया स्मार्टफोन मेट 9 लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसे कंपनी ने लाइका के साथ मिलकर बनाया है। इसे सबसे पहले चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कुवैत, मलेशिया, सउदी अरब, थाइलैंड और यूएई में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी प्रस्तावित कीमत 699 यूरो (करीब 51,600 रुपये) है। हुवावे ने जानकारी दी है कि फोन को बाद में अन्य मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इसके अलावा पोर्शा डिज़ाइन हुवावे मेट 9 को 1,395 यूरो में पेश किया। हुवावे फिट एक्टिविटी ट्रैकर को भी मार्केट में उतारा गया है।

डुअल सिम हुवावे मेट 9 फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ईएमयूआई 5.0 पर चलता है। इसमें 5.9 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें हाईसिलिकॉन किरिन 960 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली-जी71 जीपीयू मौजूद है। मल्टीटास्किंग की ज़िम्मेदारी 4 जीबी रैम के कंधों पर होगी। इसमें रियर पैनल पर एक फिंगर प्रिंट सेंसर है जो गेस्चर को भी सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो हुवावे ने बताया कि मेट 9 में सेकेंड जेनरेशन लाइका डुअल-लेंस कैमरा है जिसे लाइका के साथ मिलकर बनाया गया है। याद रहे कि हुवावे पी9 लाइका डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाला पहला फोन है। हुवावे मेट 9 में 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है और 12 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर। दोनों ही सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाले हैं। रियर कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, हाइब्रिड ज़ूम, डुअल-टोन डुअल-एलईडी फ्लैश और हाइब्रिड ऑटोफोकस सिस्टम फ़ीचर दिए गए हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement
 

मेट 9 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे आप 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ा पाएंगे। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है जो सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 20 मिनट के चार्ज में पूरे दिन तक चल जाने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन का वज़न 190 ग्राम है और डाइमेंशन 156.9x78.9x7.9 मिलीमीटर है।
 

पोर्शा डिज़ाइन हुवावे मेट 9 स्मार्टफोन सिर्फ ग्रेफाइट ब्लैक कलर में मिलेगा। डिज़ाइन में अलग होने के साथ यह फोन मेट 9 से काफी अलग है। इसमें 5.5 इंच का क्वाड एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। यह 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसका वज़न 169 ग्राम है और डाइमेंशन 152x75x7.5 मिलीमीटर।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 960

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.