हुवावे मेट 9 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की बिक्री शुरू

विज्ञापन
शुभम् वर्मा, अपडेटेड: 19 जनवरी 2017 11:17 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने पहले 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट किया था लॉन्च
  • नए वेरिएंट को कई थर्ड पार्टी रिटेलर द्वारा लिस्ट किया गया है
  • इसमें 5.9 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है
हुवावे ने नवंबर महीने में प्रीमियम स्मार्टफोन मेट 9 लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त इस चीनी कंपनी ने 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के बारे में ही बताया था। इसके अलावा किसी और स्टोरेज वेरिएंट के संबंध में जानकारी नहीं दी गई। लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी ने हुवावे मेट 9 के एक नए वेरिएंट की बिक्री शुरू कर दी है जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस वेरिएंट को कई थर्ड पार्टी रिटेलर द्वारा लिस्ट किया गया है।

अक्टूबर महीने में ऐसी ख़बरें आई थीं कि हुवावे अपने मेट 9 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। लेकिन नवंबर में सिर्फ 4 जीबी रैम वाले वर्ज़न को उतारा गया। इसके बाद हुवावे मेट 9 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि, इसमें 5.5 इंच का कर्व्ड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।
Advertisement

हुवावे मेट 9 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट अभी अमेज़न डॉट कॉम पर 899 डॉलर (करीब 61,200 रुपये), GeekBuying.com पर 819.99 डॉलर (करीब 55,800 रुपये) और TO2C.com पर 764 डॉलर (करीब 52,000 रुपये) में उपलब्ध है। इसकी जानकारी फोन एरिना के साथ गिज़मोचाइना द्वारा दी गई है।

नए वेरिएंट में रैम और इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है। डुअल सिम हुवावे मेट 9 फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ईएमयूआई 5.0 पर चलता है। इसमें 5.9 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें हाईसिलिकॉन किरिन 960 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली-जी71 जीपीयू मौजूद है। मल्टीटास्किंग की ज़िम्मेदारी 4 जीबी रैम के कंधों पर होगी। इसमें रियर पैनल पर एक फिंगर प्रिंट सेंसर है जो गेस्चर को भी सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो हुवावे ने बताया कि मेट 9 में सेकेंड जेनरेशन लाइका डुअल-लेंस कैमरा है जिसे लाइका के साथ मिलकर बनाया गया है। याद रहे कि हुवावे पी9 लाइका डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाला पहला फोन है। हुवावे मेट 9 में 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है और 12 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर। दोनों ही सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाले हैं। रियर कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, हाइब्रिड ज़ूम, डुअल-टोन डुअल-एलईडी फ्लैश और हाइब्रिड ऑटोफोकस सिस्टम फ़ीचर दिए गए हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

मेट 9 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे आप 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ा पाएंगे। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है जो सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 20 मिनट के चार्ज में पूरे दिन तक चल जाने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन का वज़न 190 ग्राम है और डाइमेंशन 156.9x78.9x7.9 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 960

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Mate 9 Price, Huawei, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.