Huawei Mate 70 Pro फोन की पहली लाइव इमेज दिखी, नजर आए 5 कैमरा!

Mate 70 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो संभावित रूप से फोन में Kirin 9100 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 सितंबर 2024 19:09 IST
ख़ास बातें
  • लाइव इमेज में 5 कैमरा मौजूद हैं
  • डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कर्व डिजाइन है जो सभी ऐज पर दिख रहा है।
  • फोन में Kirin 9100 चिपसेट मिल सकता है।

Huawei Mate 70 Pro फोन के लॉन्च से पहले ही फोन की लाइव इमेज लीक हो गई हैं

Photo Credit: Techmaniacs

Huawei Mate 70 Pro फोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है। फोन के बारे में कंपनी की ओर से अभी तक कुछ भी अधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है। लेकिन पिछले कुछ समय से इसके बारे में लीक्स सामने आ रहे हैं। फोन की लाइव इमेज पहली बार लीक हुई है जिसमें इसका रियर डिजाइन नजर आ रहा है। रोचक बात यह निकल कर सामने आई है कि फोन में रियर में 5 कैमरा दिख रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा होगा यह अपकमिंग स्मार्टफोन। 

Huawei Mate 70 Pro अक्टूबर या नवम्बर के अंत तक लॉन्च होने की अफवाहें हैं। लेकिन लॉन्च से पहले ही फोन की लाइव इमेज लीक (via) हो गई हैं। लीक हुई इमेज में हुवावे का एक्सिक्यूटिव फोन लिए दिख रहा है जिसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। हैरान करने वाले तौर पर इसमें 5 कैमरा मौजूद हैं! फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कर्व डिजाइन है जो सभी ऐज पर दिख रहा है। राइट हैंड साइड में फोन के वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद हैं। केस में तीन कट दिख रहे हैं। जो कि एक सिम ट्रे, माइक्रोफोन और संभावित रूप से IR ब्लास्टर के लिए कहा जा सकता है। 

Photo Credit: Techmaniacs


Mate 70 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो संभावित रूप से फोन में Kirin 9100 चिपसेट देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि Mate 60 Pro से यह परफॉर्मेंस में बेहतर होगा। इससे पहले रिपोर्ट में फोन में तीन कैमरा बताए गए थे जो कि 60MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड, और 48MP का टेलीफोटो लेंस था। लेकिन चूंकि अब लाइव इमेज में 5 कैमरा दिख रहे हैं, तो पुराने लीक से यहां इसका कोई संबंध नजर नहीं आता है। 

Huawei Mate 60 Pro में 6.82 इंच फुल HD+ OLED LTPO डिस्प्ले है, 5000mAh की बैटरी है और 88W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। सेफ्टी के मामले में यह IP68 रेटिंग से लैस है। Huawei Mate 60 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो OIS कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Huawei Mate 60 Pro में 12GB RAM और 256GB/ 512GB /1 TB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। यह HarmonyOS 4.0 OS पर काम करता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

HarmonyOS HarmonyOS 4.0

रिज़ॉल्यूशन

2720x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.