• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei Mate 70 स्मार्टफोन्स में होगी 1.5K डिस्प्ले, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी, और बड़ी बैटरी!

Huawei Mate 70 स्मार्टफोन्स में होगी 1.5K डिस्प्ले, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी, और बड़ी बैटरी!

हालांकि इससे पहले आई सीरीज Huawei Mate 60 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया था।

Huawei Mate 70 स्मार्टफोन्स में होगी 1.5K डिस्प्ले, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी, और बड़ी बैटरी!

Photo Credit: Huawei

Huawei Mate 60 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • सीरीज के सभी मॉडल्स में कस्टमाइज्ड टॉप लेवल 1.5K पैनल होगा।
  • नई सीरीज में कंपनी बड़़ी बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है।
  • Huawei Mate 70 सीरीज के साथ कंपनी अपना नया टैबलेट भी लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
Huawei Mate 70 सीरीज में कंपनी अपनी नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। अपकमिंग सीरीज को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। इससे पहले कंपनी की एक डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में हुवावे के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर इस बात का संकेत दे चुके हैं कि Huawei Mate 70 सीरीज को इस साल की चौथी तिमाही में रिलीज किया जाएगा। अब इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में एक और बड़ा लीक सामने आया है। सीरीज के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। 

Huawei Mate 70 सीरीज के स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन के एक पॉपुलर टिप्स्टर विज्डम पिकाचू (हिंदी में अनुवादित) ने ये स्पेसिफिकेशंस लीक (via) किए हैं। टिप्स्टर के मुताबिक, सीरीज के सभी मॉडल्स में कस्टमाइज्ड टॉप लेवल 1.5K पैनल होगा। कुछ मॉडल समान डेप्थ स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकते हैं जबकि कुछ मॉडल्स में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकते हैं। फ्लैट डिस्प्ले वाले मॉडल कॉम्पेक्ट साइज में पेश किए जा सकते हैं। खास बात फोन में मिलने वाला अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। कंपनी इस पर कथित तौर पर काम कर रही है। 

हालांकि इससे पहले आई सीरीज Huawei Mate 60 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया था। इसके अलावा, इस बार नई सीरीज में कंपनी बड़़ी बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है। इनमें पहले से ज्यादा एनर्जी डेंसिटी देखने को मिल सकती है। बता दें कि जिन बैटरियों में एनर्जी डेंसिटी ज्यादा होती है वे बैटरी ज्यादा कैपिसिटी कैरी कर सकती हैं, लेकिन इनके साइज में ज्यादा इजाफा नहीं होता है। यानी पतली बैटरी में ही ज्यादा कैपिसिटी दी जा सकती है। 

Huawei Mate 70 सीरीज के साथ कंपनी अपना नया टैबलेट भी लॉन्च कर सकती है। सीरीज के नवंबर में लॉन्च होने के आसार हैं। जबकि Huawei Mate 60 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था। कहा जा रहा है कि इस देरी का कारण कंपनी द्वारा HarmonyOS Next को डेवलेप करना है। यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम संभावित रूप से यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। सीरीज में Kirin 9100 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »