Huawei Mate 70 Pro में होगा 50MP टेलिफोटो कैमरा, 6000mAh बैटरी!

Huawei Mate 70 प्रो में एक बड़ा डिस्‍प्‍ले मिलने की उम्‍मीद है, जिसका साइज 6.88 इंच हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2024 11:56 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 70 Pro के फीचर्स हुए लीक
  • 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है बड़ा डिस्‍प्‍ले
  • अच्‍छा टेलिफोटो कैमरा मिलने की उम्‍मीद

प्रो मॉडल में वायर्ड के अलावा वायरलैस चार्जिंग भी मिल सकती है।

Huawei Mate 70 स्‍मार्टफोन सीरीज कुछ वक्‍त से चर्चाओं में है। इसे चीन में लॉन्‍च करने की तैयारी है। Huawei Mate 70 के प्रमुख फीचर्स लीक्‍स में सामने आए थे। अब टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने Huawei Mate 70 Pro के बारे में बताया है। DCS का कहना है कि Mate 70 प्रो मॉडल में एक बड़ा डिस्‍प्‍ले मिलने की उम्‍मीद है, जिसका साइज 6.88 इंच हो सकता है। यह एलटीपीओ डिस्‍प्‍ले होगा और 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। DCS ने यह भी बताया है कि फोन में करीब 6 हजार एमएएच बैटरी हो सकती है। 

DCS का कहना है कि Huawei Mate 70 Pro में 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले होगा। सिक्‍योर फेशियल रेक्‍ग्‍न‍िशन के लिए इसमें 3D ToF टेक्‍नॉलजी मौजूद होगी। इसके अलावा अल्‍ट्रासॉनिक इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

लीक में यह भी सुझाव है कि प्रो मॉडल में 50MP का मेन कैमरा सेंसर 1/1.3 इंच साइज के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक अच्‍छा टेलिफोटो कैमरा मिलने की उम्‍मीद है, जोकि 50MP का पेरिस्‍कोप लेंस होगा। यह 3.5x का ऑप्टिकल जूम ऑफर कर सकता है और इसमें टेलिफोटो मैक्रो मोड मिलेगा। याद रहे कि इससे पहले आए Mate 60 Pro में 48MP का पेरिस्‍कोप कैमरा दिया गया था। 

DCS ने यह भी लीक किया है कि प्रो मॉडल में वायर्ड के अलावा वायरलैस चार्जिंग भी मिल सकती है। फोन की बैटरी क्षमता के बारे में कन्‍फर्म जानकारी नहीं है, लेकिन वह 6 हजार एमएएच के आसपास हो सकती है। खास यह है कि डिजिटल चैट स्‍टेशन ने अपने लीक पोस्‍ट को हटा दिया है। उनका यह भी कहना था कि सारी जानकारी सप्‍लाई चेन से ली गई थी, जो गलत हो सकती है। 
Advertisement

Huawei Mate 70 Pro के बारे में अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं आया है। यह भी मालूम नहीं है कि डिवाइस कौन-कौन से मार्केट में आएगी। भारत में इस फोन के लॉन्‍च होने की उम्‍मीद कम है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.