50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Huawei का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ

Huawei ने चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन Huawei Mate 70 Air लॉन्च कर दिया है।

50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Huawei का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Huawei

Huawei Mate 70 Air में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Huawei Mate 70 Air में 7 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Huawei Mate 70 Air में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Huawei Mate 70 Air में 6,500mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Huawei ने चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन Huawei Mate 70 Air लॉन्च कर दिया है। इस फोन में किरिन प्रोसेसर के साथ 16GB तक रैम दी गई है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 10.7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Mate 70 Air में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Huawei Mate 70 Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Mate 70 Air Price

Huawei Mate 70 Air के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,199 (लगभग 52,000 रुपये), 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (करीब 58,000 रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (करीब 58,000 रुपये) और 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,199 (करीब 65,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन फिलहाल चीन में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इस फोन को ओब्सीडियन ब्लैक, फेदरेड व्हाइट और गोल्ड एंड सिल्वर ब्रोकेड रंगों में खरीदा जा सकता है।

Huawei Mate 70 Air Specifications

Huawei Mate 70 Air में 7 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1320x2760 पिक्सल, 300Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 1.07 बिलियन कलर्स हैं। इस फोन में 16GB रैम दी गई है। यह फोन Kirin 9020A चिपसेट से लैस है। वहीं जबकि 12GB रैम वाला मॉडल Kirin 9020B से लैस है। दोनों ही ऑप्शन में 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Huawei Mate 70 Air कंपनी के HarmonyOS 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Mate 70 Air में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W वायर्ड फास्ट चार्जिग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Mate 70 Air के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 1.5 मेगापिक्सल मल्टी-स्पेक्ट्रल कलर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10.7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165 मिमी, चौड़ाई 81.5 मिमी, मोटाई 6.6 मिमी और वजन 208 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ब्लूटूथ 5.2, ड्यूल बैंड वाई-फाई, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »