Huawei Mate 40 सीरीज़ 22 अक्टूबर को होगी लॉन्च

Huawei Mate 40 सीरीज़ को चीन में 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। साझा किए पोस्टर साझा में पुष्टि की गई है कि यह लॉन्च इवेंट 8pm लोकल टाइम (भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे) शुरू होगा।

Huawei Mate 40 सीरीज़ 22 अक्टूबर को होगी लॉन्च

Huawei Mate 40 Pro में दिया जा सकता है डुअल सेल्फी कैमरा

ख़ास बातें
  • Huawei Mate 40 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन स्मार्टफोन
  • Huawei Mate 40 Pro+ सीरीज़ का प्रीमियम स्मार्टफोन हो सकता है
  • Huawei Mate 40 Pro में मौजूद हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Huawei Mate 40 सीरीज़ को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। हुवावे कंज्यूमर बिजने सीईओ और हुवावे एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर Richard Yu ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लॉन्च की पुष्टि की है। इस सीरीज़ को पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा। कुछ महीने पहले MIIT सर्टिफिकेशन में संकेत मिले थे कि इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं, वो हैं Huawei Mate 40, Huawei Mae 40 Pro और Huawei Mate 40 Pro+। प्रो मॉडल के लीक रेंडर्स में इशारा मिला था कि यह फोन डुअल-पंच सेल्फी कैमरा और क्वाड कैमरा सेटअप से लैस होगा।

Yu ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वीबो साइट पर ऐलान किया कि Huawei Mate 40 सीरीज़ को चीन में 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि यह लॉन्च इवेंट 8pm लोकल टाइम (भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे) शुरू होगा। पोस्टर के बैकग्राउंड में एक तस्वीर देखी जा सकती है, जिसमें दर्शाया गया है कि कुएं के अंदर से आसमान की ओर देखने पर किस तरह का दर्श्य नज़र आता है। माना जा रहा है कि यह फोन के फोकस क्षमका की ओर एक संकेत है। हुवावे के फ्लैगशिप फोन अपने बेहतरीन कैमरा के लिए जाने जाते हैं और ऐसे में मैट 40 सीरीज़ बेहतरीन कैमरा सिस्टम के साथ दस्तक दे सकती है।

अगस्त महीने में MIIT सर्टिफिकेशन की जानकारी Digital Chat Station द्वारा दी गई थी, जिसमें तीन मॉडल की जानकारी हासिल हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले फोन vanilla Huawei Mate 40 जिसका कोडनेम Ocean था और मॉडल नंबर OCE-AN00, दूसरा फोन Huawei Mate 40 Pro हो सकता है, जिसका कोडनेम Noah और मॉडल नंबर NOH-AN00 था। तीसरा व सीरीज़ का प्रीमियम फोन कथित रूप से Mate 40 Pro+ हो सकता है, जिसका मॉडल नंबर NOP-AN00 था।
 
huawei

हुवावे मैट 40 प्रो के रेंडर्स को Pricebaba और Onleaks द्वारा कुछ महीनों पहले लीक किया गया था। इन रेंडर्स में देखा जा सकता था कि यह फोन डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप से लैस है। इसके पिछले हिस्से में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो कि सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। फोन में दिए सेंसर्स में से एक पेरिस्कोप सेंसर होगा। हुवावे मैट 40 प्रो के रेंडर्स में यह भी जानकारी मिली थी कि इसमें डुअल-एज कर्व्ड डिस्प्ले मौजूद होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »