हुवावे इस साल भी बनाएगी नेक्सस डिवाइसः रिपोर्ट

हुवावे इस साल भी बनाएगी नेक्सस डिवाइसः रिपोर्ट
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे यह साल बेहद ही अहम है। कंपनी इस साल डेड्रीम को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके अलावा एक हुवावे के अधिकारी ने बताया है कि कंपनी ने एक बार फिर नेक्सस डिवाइस के लिए गूगल के साथ समझौता किया है। इस संबंध में दो रिपोर्ट आई हैं। इन रिपोर्ट नेक्सस डिवाइस बनाए जाने की जानकारी अलग-अलग हुवावे अधिकारी के हवाले से दी गई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि क्या दोनों ही रिपोर्ट में एक ही फोन की बात की जा रही है, या फिर से उससे ज़्यादा।

गूगल ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उसके ड्रेड्रीम प्लेटफॉर्म को मौजूदा स्मार्टफोन नहीं सपोर्ट करेंगे। यह चुनिंदा एंड्रॉयड एन हैंडसेट के साथ ही काम करेगा जो स्पेशल सेंसर और स्क्रीन के साथ आएंगे।

हुवावे के सीईओ रिचर्ड यू ने वाल स्ट्रीट जरनल को बताया कि कंपनी इस साल के अंत तक वीआर को सपोर्ट करने वाला हैंडसेट लॉन्च करेगी। यह गूगल के डेड्रीम प्लेटफॉर्म के साथ भी काम करेगा। अफसोस की बात यह है कि यू ने इस स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया।

यू ने इसके बाद कैमरा निर्माता कंपनी लाइका के साथ साझेदारी के बारे में भी बात की। चीनी कंपनी ने हाल ही में लाइका के साथ समझौता किया था। इस समझौते के तहत लाइका द्वारा बनाए डुअल रियर कैमरे वाले हुवावे पी9 और पी9 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए गए।

यू ने जोर देकर कहा कि लाइका के साथ हुवावे की साझेदारी लंबे समय के लिए है। और यह कम से कम अगले पांच साल तक बरकरार रहेगी।

हुवावे के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह चीनी कंपनी इस साल के लिए नए नेक्सस डिवाइस पर काम कर रही है। हुवावे पी9 को दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किए जाने के दौरान इस अधिकारी ने कहा, "हम इस साल भी नेक्सस बना रहे हैं।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Daydream, Google, Google Nexus, Huawei, Huawei Nexus, Leica, Nexus, VR
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »