Huawei Maimang 9 स्मार्टफोन 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च, ये हैं स्पेसिफिकेशन

Huawei Maimang 9 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत चीनी युआन 2,199 (लगभग 23,400 रुपये) है, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,399 (लगभग 25,600 रुपये) है।

Huawei Maimang 9 स्मार्टफोन 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च, ये हैं स्पेसिफिकेशन

Huawei Maimang 9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

ख़ास बातें
  • Huawei Maimang 9 चीन में 8 जीबी तक रैम के साथ हुआ लॉन्च
  • होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है स्मार्टफोन
  • MediaTek Dimensity 800 चिपसेट और 4,300mAh बैटरी शामिल
विज्ञापन
Huawei Maimang 9 को 5G सपोर्ट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। चीनी कंपनी के नए स्मार्टफोन में MediaTek डाइमेंसिटी 800 चिपसेट और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया है। हुवावे मायमैंग 9 पिछले साल जून में ट्रिपल रियर कैमरा और हाईसिलिकॉन किरिन 710 चिपसेट के साथ लॉन्च हुए Maimang 8 का अपग्रेड है। कुछ रिपोर्टों का कहना है कि Maimang 9 ग्लोबल बाज़ारों Huawei Enjoy 20s के नाम से लॉन्च हो सकता है।
 

Huawei Maimang 9 price

इसके बेस 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत चीनी युआन 2,199 (लगभग 23,400 रुपये) है, जबकि Maimang 9 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,399 (लगभग 25,600 रुपये) है। फोन 7 अगस्त से चीन में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा, हालांकि यह पहले से ही Huawei के VMall के जरिए प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। फोन को चेरी ब्लॉसम, फॉरेस्ट ऑफ द फॉरेस्ट और फैंटम नाइट ब्लैक रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है।
 

Huawei Maimang 9 specifications

डुअल-सिम (नैनो) हुवावे मायमैंग 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलता है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.8-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 चिपसेट दिया गया है, जो 8 जीबी तक रैम से लैस आता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.89 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

हुवावे ने मायमैंग 9 में 128 जीबी स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Maimang 9 में 4,300mAh की बैटरी शामिल है, जो 22.5 वॉट सुपर फास्ट चार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 170x78.5x8.9 मिलीमीटर और वज़न 212 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »