• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हुवावे जी8 लॉन्च, मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन में है फिंगरप्रिंट सेंसर

हुवावे जी8 लॉन्च, मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन में है फिंगरप्रिंट सेंसर

हुवावे जी8 लॉन्च, मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन में है फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
हुवावे ने बर्लिन में चल रहे आईएफए 2015 इवेंट में अपना नया मेट एस स्मार्टफोन लॉन्च किया। चीन की इस कंपनी ने इवेंट में अपना जी8 स्मार्टफोन भी पेश किया। हुवावे ने घोषणा की है कि नया जी8 स्मार्टफोन इस महीने से EUR 399 (करीब 30,000 रुपये) की कीमत में कई मार्केट में उपलब्ध हो जाएगा। चीन, मिस्र, जर्मनी, मलेशिया, ताइवान, साउदी अरब और यूनाइटेड किंगडम उन चुनिंदा मार्केट में से हैं जहां यह स्मार्टफोन जल्द ही मिलना शुरू होगा।

नए जी8 स्मार्टफोन का डार्क सिल्वर, गोल्ड और व्हाइट कलर वेरिएंट आएगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हुवावे जी8 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन में 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास फ़ीचर भी है। हैंडसेट पूरी तरह से मेटल बॉडी का बना है जो जी8 की एक बड़ी खासियत है।

इसके अलावा हैंडसेट के बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। हुवावे ने बताया है कि जी8 स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंस 2.0 के साथ आता है। इस डुअल-सिम हैंडसेट का दोनों सिम 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करेगा।
huawei-g8-ifa-press-imageस्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और सेंसर के लिए सेफायर प्रोटेक्शन मौजूद है। हुवावे जी8 में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर के साथ 3जीबी का रैम मौजूद होगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64जीबी) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप चलने वाले इस स्मार्टफोन में इमोशन यूआई स्किन का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 3000एमएएच की बैटरी मौजूद है।

वहीं, हुवावे मेट एस को भी आईएफए 2015 में लॉन्च किया गया। यह फोर्स टच डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »