50MP कैमरा, 6620mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 80 लॉन्च, जानें फीचर्स

Huawei ने आधिकारिक तौर पर चीनी बाजार में Huawei Enjoy 80 सीरीज का पहला फोन Enjoy 80 लॉन्च किया है।

50MP कैमरा, 6620mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 80 लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Huawei

Huawei Enjoy 80 में 6.67 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 80 में 6.67 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Enjoy 80 के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल प्राइमरी कैमरा है।
  • Huawei Enjoy 80 में 40W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,620mAh की बड़ी बैटरी है।
विज्ञापन
Huawei ने आधिकारिक तौर पर चीनी बाजार में Huawei Enjoy 80 सीरीज का पहला फोन Enjoy 80 लॉन्च किया है। हालांकि, यह 5G का सपोर्ट नहीं करता है, लेकिन यह डिवाइस किफायती कीमत पर बेहतरीन फीचर्स प्रदान करता है। Enjoy 80 में 6.67 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है। Enjoy 80 के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल प्राइमरी कैमरा है। यहां हम आपको Huawei Enjoy 80 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Enjoy 80 Price


Huawei Enjoy 80 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन (लगभग 14,046 रुपये), 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,399 युआन (लगभग 16,344 रुपये) और 8GB + 512GB वेरिएंट की कीत 1,699 युआन (लगभग 19,834 रुपये) है। Enjoy 80 चार कलर ऑप्शन जैसे कि स्काई ब्लू, स्काई व्हाइट, याओजिन ब्लैक और वाइल्डरनेस ग्रीन में उपलब्ध है। यह फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


Huawei Enjoy 80 Specifications


Huawei Enjoy 80 में 6.67 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Enjoy 80 में Kirin 710A प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.0 पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज दी गई है। Enjoy 80 में 40W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,620mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Enjoy 80 के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 5, NFC, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और आईआर बैलस्टर शामिल हैं। फोन में क्विक एक्सेस के लिए साइड में एक स्पेशल एन्जॉय एक्स की भी है। स्टैंडर्ड वर्जन की मोटाई 8.25 मिमी है और इसका वजन 203 ग्राम है, जबकि प्लेन लैदर का वर्जन की मोटाई 8.33 मिमी और वजन 206 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »