5000 एमएएच बैटरी वाला Huawei Enjoy 20e नवंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकता है लॉन्च!

Weibo पर Huawei की एक पोस्ट से पता चलता है कि Huawei Enjoy 20e अगले महीने लॉन्च होगा।

5000 एमएएच बैटरी वाला Huawei Enjoy 20e नवंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकता है लॉन्च!

Weibo पर Huawei की एक पोस्ट से पता चलता है कि Huawei Enjoy 20e 11 नवंबर को लॉन्च हो सकता है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन के बैक पैनल में दो कैमरा लैंस दिखाई देते हैं।
  • बैनर के अनुसार फोन में 6.3 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है।
  • पोस्ट के अनुसार इसकी कीमत 999 युआन (लगभग 11,700 रुपये) होगी।
विज्ञापन
Huawei Enjoy 20e जल्द ही लॉन्च के लिए तैयार है। स्मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। Weibo पर Huawei की एक पोस्ट से पता चलता है कि Huawei Enjoy 20e अगले महीने लॉन्च होगा। लिस्टिंग स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस जैसे बैटरी कैपिसिटी, स्क्रीन साइज और ऑनबोर्ड स्टोरेज को टीज करती है। इसके अलावा, लिस्टिंग में Huawei Enjoy 20e में मिलने वाले डिज़ाइन और कलर ऑप्शन्स को भी दिखाया गया है।
 

Huawei Enjoy 20e price (expected)

Weibo पर Huawei की एक पोस्ट से पता चलता है कि Huawei Enjoy 20e 11 नवंबर को लॉन्च हो सकता है और इसकी कीमत 999 युआन (लगभग 11,700 रुपये) होगी। पोस्ट दो कलर ऑप्शन्स को दिखाता है जो- ग्रीन और पर्पल होंगे। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन कंपन की ओर से एक बजट फ्रेंडली पेशकश होगी। 
 

Huawei Enjoy 20e specifications (expected)

जैसा कि बताया गया है, Huawei Enjoy 20e को ऑफिशल ऑनलाइन स्टोर - Vmall पर भी देखा गया है। ऑनलाइन स्टोर पर दिखाई देने वाले बैनर से पता चलता है कि स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का एचडी डिस्प्ले और 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दिखाया गया है।

बैनर इस आने वाले Huawei Enjoy 20e का डिज़ाइन भी दिखाते हैं। स्मार्टफोन के बैक पैनल में दो लैंस हैं जिनके बीच एलईडी फ्लैश के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। साथ ही, फोटोज में एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिखाई देता है। हुवावे स्मार्टफोन के रेंडर में बैक पैनल की लंबाई में दो कर्व्ड स्ट्राइप्स भी दिखाई देती हैं।
बैनर के अनुसार, 6.3 इंच का एचडी डिस्प्ले तीन तरफ मोटे बेजल्स और एक मोटी चिन से घिरा हुआ है। सेल्फी कैमरा को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में दिखाया गया है। स्मार्टफोन के दाहिने हिस्से को वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन के साथ दिखाया गया है, जबकि बाईं ओर सिम-ट्रे है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »