Huawei Enjoy 20 SE लॉन्च, 5,000mAh बैटरी और 8 जीबी रैम से है लैस

Huawei Enjoy 20 SE के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल की चीन में कीमत क्रमश: 1,299 चीनी युआन (लगभग 14,600 रुपये) और 1,499 चीनी युआन (लगभग 16,900 रुपये) है।

Huawei Enjoy 20 SE लॉन्च, 5,000mAh बैटरी और 8 जीबी रैम से है लैस

Huawei Enjoy 20 SE में 5,000mAh बैटरी मिलती है

ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 20 SE चीन में हुआ लॉन्च
  • 8 जीबी तक रैम और 5,000mAh बैटरी से है लैस
  • फोन में Kirin 710A प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है
विज्ञापन
Huawei Enjoy 20 SE को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में चीन में लॉन्च किया गया है। फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले मिलता है। यह 5,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस आता है और इसमें 13-मेगापिक्सल रियर प्राइमरी कैमरा है। Huawei Enjoy 20 SE में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। हुवावे ने इसे 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है। फोन में नीचे की तरफ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है और साथ ही 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी शामिल है।
 

Huawei Enjoy 20 SE price, sale date

Huawei Enjoy 20 SE के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल की चीन में कीमत क्रमश: 1,299 चीनी युआन (लगभग 14,600 रुपये) और 1,499 चीनी युआन (लगभग 16,900 रुपये) है। फोन मैजिक नाइट ब्लैक, क्यूजिंग फॉरेस्ट और डॉन गोल्ड रंग विकल्पों में आता है। यह 26 दिसंबर से Vmall पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।
 

Huawei Enjoy 20 SE specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Huawei Enjoy 20 SE एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर आधारित EMUI 10.1 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले है और कहा जा रहा है कि यह किरिन 710ए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Huawei Enjoy 20 SE में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल और डेप्थ-ऑफ-फील्ड कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। रियर कैमरा 6x ज़ूम, ऑटोफोकस सपोर्ट करता है और इसमें मोनोक्रोम टेंपरेचर एलईडी फ्लैश भी शामिल है। हुवावे एन्जॉय 20 एसई में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हुवावे एन्जॉय 20 एसई में 5,000mAh बैटरी मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और साथ ही एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710ए
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »