Huawei Enjoy 20 Plus के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

तस्वीर में दी गई जानकारी के अनुसार, Huawei Enjoy 20 Plus में 6.5-इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 1080x2400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा।

Huawei Enjoy 20 Plus के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Enjoy 20 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे

ख़ास बातें
  • Enjoy 20 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे
  • Enjoy 20 Plus के डिज़ाइन और स्पेसिोफिकेशन वाली कई तस्वीरें हुई लीक
  • एक तस्वीर में Enjoy 20 भी दिखाई दिया
विज्ञापन
Huawei Enjoy 20 Plus पिछले कुछ समय से अफवाहों में बना हुआ है और अब, इसकी लाइव तस्वीरों के साथ-साथ सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। एक अन्य फोन की तस्वीरें भी इंटरनेट पर देखी गई है और इसे इसी सीरीज़ का स्मार्टफोन यानी कि कथित तौर पर Enjoy 20 बताया जा रहा है। एक तस्वीर में ये दोनों फोन अगल-बगल में रखे गए हैं। हालांकि, फोन की कीमत और लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है। Huawei ने इन दोनों Enjoy 20 फोन के बारे में कुछ नहीं कहा है।

Slashleaks की तस्वीरों में से एक के अनुसार, कथित Enjoy 20 Plus फोन दो वेरिएंट में लॉन्च होगा - एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। एक अन्य तस्वीर रंग विकल्पों को दिखाती है, जिससे पता चलता है कि फोन ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट रंग के विकल्पों में आएगा। ट्रिपल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश के साथ एक राउंड रियर कैमरा मॉड्यूल भी दिखाई देता है। यह पिछले हफ्ते लीक हुए रेंडरर्स के समान है।
 
huawei

हुवावे फोन के कैमरा मॉड्यूल में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होने का दावा है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर लेंस होगा। एक तीसरी तस्वीर के अनुसार, अन्य दो कैमरे एफ/2.4 अपर्चर लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर लैंस वाला 2-मेगापिक्सेल सेंसर के साथ आएंगे। फ्रंट में एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर लेंस होगा और इसका रिज़ॉल्यूशन होगा।

तस्वीर में दी गई जानकारी के अनुसार, Huawei Enjoy 20 Plus में 6.5-इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 1080x2400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। फोन में मीडियाटेक MT6853 चिपसेट होगा और इसमें 4,200mAh की बैटरी दी जाएगी, जो यूएसबी टाइप-सी के जरिए 40 वॉट आउटपुट के साथ चार्ज होगी। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ईएमयूआई 10.1 पर चलेगा। हुवावे एन्जॉय 20 प्लस 5जी स्मार्टफोन होगा।
 
huawei

जहां तक ​​Enjoy 20 का सवाल है, फोन के बैक पैनल के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित स्क्वायर मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। मॉड्यूल में एक एलईडी फ्लैश भी होगा। दोनों फोन में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, जिसका मतलब हो सकता है कि ये दोनों इन-डिस्प्ले सेंसर या साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »