Huawei Enjoy 10 Plus लॉन्च, 48 मेगापिक्सल सेंसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस

Huawei Enjoy 10 Plus में 6.5 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है। इसमें कोई नॉच नहीं है। एन्जॉय 10 प्लस में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है।

Huawei Enjoy 10 Plus लॉन्च, 48 मेगापिक्सल सेंसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस

Huawei Enjoy 10 Plus में है किरिन 710एफ प्रोसेसर

ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 10 Plus में है 8 जीबी तक रैम
  • हुवावे एन्जॉय 10 प्लस की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • हुवावे वाई9 प्राइम से मेल खाते हैं हुवावे एन्जॉय 10 प्लस के स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
Huawei Enjoy 10 Plus को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह हैंडसेट बीते साल लॉन्च किए गए हुवावे एन्जॉय 9 प्लस का अपग्रेड है। नया स्मार्टफोन अपने पुराने वेरिएंट की तुलना में कई मामलों में अपग्रेड है। इनमें से सबसे अहम है पॉप-अप सेल्फी कैमरा। Huawei ने इस बार नया प्रोसेसर किरिन 710एफ इस्तेमाल किया है। हुवावे एन्जॉय 10 प्लस हाल ही में भारत में लॉन्च किए गए हुवावे वाई9 प्राइम से बहुत हद तक मेल खाता है।
 

Huawei Enjoy 10 Plus price

चीनी मार्केट में हुवावे एन्जॉय 10 प्लस के तीन वेरिएंट उतारे गए हैं। फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 1,499 चीनी युआन (करीब 15,100 रुपये) है। इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट को 1,799 चीनी युआन (करीब 18,200 रुपये) में बेचा जाएगा। हुवावे एन्जॉय 10 प्लस का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 8 जीबी रैम से लैस है। इसका दाम 2,099 चीनी युआन (करीब 21,200 रुपये) है।
 

Huawei Enjoy 10 Plus specifications

हुवावे एन्जॉय 10 प्लस में 6.5 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है। इसमें कोई नॉच नहीं है। एन्जॉय 10 प्लस में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे सै लैस है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है।

हुवावे ने अपने इस फोन में किरिन 710एफ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। रैम के तीन विकल्प हैं- 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी। तीनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर Enjoy 10 Plus में 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा। बैटरी 4,000 एमएएच की है।

हुवावे एन्जॉय 10 प्लस को ब्लैक, ब्लू, रेड और ग्रीन रंग में उपलब्ध कराया गया है। Huawei Enjoy 10 Plus का डाइमेंशन 163.5x77.3x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 196.8 ग्राम।

बता दें कि हुवावे एन्जॉय 10 प्लस के स्पेसिफिकेशन भारत में लॉन्च किए जा चुके हुवावे वाई9 प्राइम से मेल खाते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »