एंड्रॉयड को चुनौती देने के लिए हुवावे बना रही है अलग ऑपरेटिंग सिस्टम: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जून 2016 13:57 IST
एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी हैंडसेट निर्माता हुवावे अपना मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम बना रही है। इससे कंपनी की गूगल के एंड्रॉयड पर निर्भरता कम हो जाएगी। द इनफोर्मेशन के आमिर इफराती की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कंपनी 'चुपचाप अपने वैकल्पिक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम' पर काम कर रही है। इस रिपोर्ट को इस प्रोजेक्ट से जुड़े तीन लोगों के हवाले से लिखा गया है।

इस रिपोर्ट का दावा है कि यह प्रोजेक्ट फिलहाल अपने शुरुआती दिनों में है और इस पर नोकिया के कई पूर्व कर्मचारी शामिल हैं। हुवावे ने पिछले साल ऐप्पल की पूर्व क्रिएटिव डायरेक्टर एबीगेल ब्रोडी को चीफ यूज़र एक्सपीरिएंस डिज़ाइनर के तौर पर नियुक्त किया था, उन्होंने नए ओएस के बारे में किसी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया। लेकिन इशारा किया कि वो अगस्त में टीम से मिल रही हैं। फिलहाल, हुवावे के नए ओएस को लेकर कंपनी द्वारा जानकारी को सीमित रखा गया है।
Advertisement

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एबीगेल ब्रोडी कंपनी के इमोशन यूआई में की बदलाव लाएंगी। इसके एंड्रॉयड ओएस के ऊपर आने की बात कही जारही है। ब्रोडी ने किसी बदलाव के बारे में खुलासा ना करते हुए इशारा किया कि नए इमोशन यूआई वर्जन को इस साल सितंबर-अक्टूबर में पेश किया जाएगा।

गौर करने वाली बात है, ब्रोडी का सबसे जरूरी काम इमोशन यूआई के नए वर्जन को एंड्रॉयड के मटेरियल डिज़ाइन की तरह बनाना है। इसके अलावा इनमें से उन फीचर को कम करना है जिससे यह आईओएस की तरह नज़र आता है। नए ईएमयूआई में नए आइकन, बेहतर कलर और ऐप ड्रॉर जैसे अतिरिक्त फीचर आने की उम्मीद है।
Advertisement

9टू5गूगल द्वारा जारी एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नया इमोशन यूआई काफी हद तक स्टॉक नेक्सस स्मार्टफोन की तरह दिखेगा। यह कदम सैमसंग द्वारा टाइज़ेन और अमेज़न द्वारा अपने टैबलेट डिवाइस में एंड्रॉयड आधारित फायर ओएस देने के बाद उठाया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Huawei, Mobiles, Huawei Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.