HTC U11 Life को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने की खबर

HTC U11 Life को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट को रोल आउट किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 नवंबर 2018 12:51 IST
ख़ास बातें
  • ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए मिल रहा एंड्रॉयड पाई अपडेट
  • HTC U11 Life के एंड्रॉयड वन वेरिएंट को मिला है अपडेट
  • HTC U11 Life को मिले अपडेट का साइज है 730एमबी

HTC U11 Life को Android 9.0 Pie अपडेट मिलने की खबर

HTC U11 Life को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। कुछ यूजर्स के मुताबिक, ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट को रोल आउट किया गया है। HTC U11 Life का ग्लोबल वेरिएंट Google एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। तेजी से सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने के साथ फोन में स्टॉक एक्सपीरियंस का भी अनुभव होता है। लेकिन इसका यूएस वेरिएंट एचटीसी सेंसर यूआई के साथ आता है।

ट्विटर पर कई यूजर ने लिखा है कि यूरोप के कई हिस्सों में यूजर्स को HTC U11 Android 9.0 Pie अपडेट मिलना शुरू हो गया है। बता दें कि अपडेट एचटीसी यू11 लाइफ के ग्लोबल वेरिएंट को मिलना शुरू हुआ है जोकि एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यूजर द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट को देखने से पता चलता है कि अपडेट अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट का साइज 720.3 एमबी है।
Advertisement

याद करा दें कि पिछले साल नवंबर में HTC U11 Life के साथ HTC U11+ स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया गया था। अमेरिका में हैंडसेट को एंड्रॉयड नूगा के साथ पेश किया गया तो वहीं इसके ग्लोबल वेरिएंट को एंड्रॉयड ओरियो और एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के साथ उतारा गया था। हालांकि, यूएस वेरिएंट को भी पिछले साल दिसंबर में एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिल गया था। इस साल अगस्त में एचटीसी ने घोषणा की थी कि एंड्रॉयड वन वाले HTC U11 Life, HTC U12+, U11+ और HTC U11 स्मार्टफोन को जल्द एंड्रॉयड पाई अपडेट  भी मिलेगा। अगले महीने एचटीसी यू12 लाइफ का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज को लॉन्च किए जाने की भी उम्मीद है।
 

HTC U11 Life स्पेसिफिकेशन

एचटीसी यू11 लाइफ की बात करें तो स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन होगी। लेकिन अमेरिका से बाहर दूसरे बाज़ारों में एंड्रॉयड वन वेरिएंट में स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो मिलेगा। इसमें एक 5.2 इंच फुल एचडी सुपर एलसीडी डिस्प्ले है और प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर है। यू11 लाइफ को 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

एचटीसी यू11 लाइफ में एक 16 मेगापिक्सल पीडीएएफ कैमरा है जो बीएसआई सेंसर और अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है। आगे की तरफ़, फोन में एक 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। एचटीसी यू11 लाइफ में भी एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन ईयरफोन के साथ एचटीसी यूसोनिक मिलेगा। फोन में क्विकचार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ 2600 एमएएच की बैटरी होगी। एचटीसी यू11 लाइफ आईपी67 रेटिंग है और आगे की तरफ़ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 149x72.9x8.1 मिलीमीटर और वज़न 142 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HTC U11 Life, HTC U11 Life specifications, Android Pie, HTC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.