एचटीसी यू अल्ट्रा मंगलवार को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 20 फरवरी 2017 11:23 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी इंडिया के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई
  • अंतरराष्ट्रीय मार्केट में एचटीसी यू अल्ट्रा जनवरी में हुआ था लॉन्च
  • स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है नया सेंस कंपेनियन
एचटीसी यू अल्ट्रा स्मार्टफोन को 21 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने किया। दरअसल, एचटीसी इंडिया के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई कि मंगलवार को एचटीसी यू अल्ट्रा लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट फेसबुक पर लाइव होगा।

एचटीसी इंडिया के ट्वीट में और कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजा है। एचटीसी यू अल्ट्रा को नई दिल्ली में मंगलवार को शाम साढ़े तीन बजे पेश किया जाएगा। याद रहे कि एचटीसी यू अल्ट्रा को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था। इसके साथ एचटीसी यू प्ले को भी मार्केट में उतारा गया। हालांकि, यू प्ले को अभी भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर स्थिति साफ नहीं है।
Advertisement
 

लॉन्च के वक्त कंपनी ने एचटीसी यू अल्ट्रा की कीमत का खुलासा नहीं किया था। अभी पिछले हफ्ते ही स्मार्टफोन को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के साथ थर्ड पार्टी रिटेलर के पास भी उपलब्ध कराया गया था। एचटीसी यू अल्ट्रा की कीमत 649 ग्रेटब्रिटेनपाउंड (करीब 54,000 रुपये) है। भारत में हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

इस नए स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है नया सेंस कंपेनियन। यह एक एआई आधारित सिस्टम है जो यूज़र के हर रोज के कामकाज के हिसाब से सुझाव देता है। इस स्मार्टफोन की दूसरी ख़ूबियों में एचटीसी यूसोनिक इयरफोन शामिल हैं जो एक सोनर जैसे पल्स की मदद से यूज़र के कान के अंदर के आकार का विश्लेषण करता है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी की सेंस यूआई होगी। यू अल्ट्रा स्मार्टफोन की एक और ख़ासियत है डुअल डिस्प्ले।
Advertisement

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो एचटीसी यू अल्ट्रा में 5.7 इंच सुपर एलसीडी डिस्प्ले है जो  (1440x2560 पिक्सल) क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। जबकि 2 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले 1040x160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। यह फोन 64 जीबी और 128 जीबी के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 12 अल्ट्रापिक्सल का रियर और 16 मेगापिक्सल (अल्ट्रापिक्सल मोड के साथ) का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 के साथ आती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique, eye-catching look
  • Good performance
  • Excellent camera
  • Bad
  • Bulky and slippery
  • Average battery life
  • Missing Sense Companion feature
  • Very expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-अल्ट्रापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.