एचटीसी यू अल्ट्रा और एचटीसी यू प्ले की कीमत का खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 फरवरी 2017 14:33 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी यू अल्ट्रा की कीमत करीब 54,000 रुपये है
  • एचटीसी यू प्ले की कीमत करीब 33,000 रुपये है
  • दोनों फोन की बिक्री मार्च में शुरू होगी
एचटीसी के नए स्मार्टफोन यू अल्ट्रा और यू प्ले पिछले महीने लॉन्च किए गए थे। लेकिन कंपनी ने उस समय इनके मार्च में रिलीज़ होने की जानकारी ही दी थी। अब ताइवानी कंपनी ने ब्रिटिश बाज़ार के लिए एचटीसी यू अल्ट्रा और एचटीसी यू प्ले की कीमत का ऐलान कर दिया है।

दोनों स्मार्टफोन कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ थर्ड पार्टी रिटेलर के पास भी उपलब्ध हैं। एचटीसी यू अल्ट्रा की कीमत 649 ग्रेटब्रिटेनपाउंड (करीब 54,000 रुपये) जबकि एचटीसी यू प्ले की कीमत 399 ग्रेटब्रिटेनपाउंड (करीब 33,000 रुपये) है। ताइवानी कपंनी ने साफतौर पर बताया है कि एचटीसी यू अल्ट्रा और एचटीसी यू  प्ले एक मार्च से मिलना शुरू हो जाएंगे। ब्रिटेन में एचटीसी यू अल्ट्रा और यू प्ले स्मार्टफोन कारफोन वेयरहाउस, क्लोव और अनलॉक्स मोबाइल समेत कई थर्ड पार्टी रिटेलर के पास उपलब्ध हैं। इसके साथ ही इन फोन को मोलभाव के साथ एमआरपी से कम कीमत पर भी खरीदा जा सकता है।
Advertisement

इन नए स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है नई सेंस कंपेनियन। यह एक एआई आधारित सिस्टम है जो यूज़र के हर रोज के कामकाज के हिसाब से सुझाव देता है। इन स्मार्टफोन की कुछ दूसरी ख़ूबियों में एचटीसी यूसोनिक इयरफोन शामिल हैं जो एक सोनर जैसे पल्स की मदद से यूज़र के कान के अंदर के आकार का विश्लेषण करता है। इसके अलावा इनमें अल्ट्रापिक्सल मोड के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 'लिक्विड सर्फेस' कर्व्ड ग्लास कंस्ट्रक्शन है। ये दोनों फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेंगे जिसके ऊपर एचटीसी की सेंस यूआई होगी। यू अल्ट्रा स्मार्टफोन की एक और ख़ासियत है डुअल डिस्प्ले का होना। इसमें एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी दी गई है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो एचटीसी यू अल्ट्रा में 5.7 इंच सुपर एलसीडी डिस्प्ले है जो  (1440x2560 पिक्सल) क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। जबकि 2 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले 1040x160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। यह फोन 64 जीबी और 128 जीबी के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 12 अल्ट्रापिक्सल का रियर और 16 मेगापिक्सल (अल्ट्रापिक्सल मोड के साथ) का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 के साथ आती है।
Advertisement

वहीं एचटीसी यू प्ले में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। यह फोन 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर और 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यू अल्ट्रा की तरह ही, यू प्ले में अल्ट्रापिक्सल मोड के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन में 2500 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique, eye-catching look
  • Good performance
  • Excellent camera
  • Bad
  • Bulky and slippery
  • Average battery life
  • Missing Sense Companion feature
  • Very expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-अल्ट्रापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning looks
  • Good set of cameras
  • Sharp and vivid display
  • Manageable size
  • Bad
  • Ships with Android Marshmallow
  • Budget-level SoC
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.