एचटीसी लॉन्च कर सकती है दो नए नेक्सस फोन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2016 14:56 IST
जनवरी में खबर आई थी कि 2015 की तरह 2016 में भी दो नए नेक्सस फोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इन दोनों फोन को एचटीसी द्वारा बनाए जाने की चर्चा थी। अब इन फोन को लेकर नई चर्चा है जिससे ना केवल पुरानी खबर के सही साबित होती है बल्कि इस फोन को लेकर नई जानकारी का खुलासा भी हुआ है। गूगल इस साल के नेक्सस स्मार्टफोन के लिए एचटीसी से साथ हाथ मिला सकती है।

ताजा खबर विश्वसनीय टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्वीट कर दी है। उन्होने खुलासा किया एचटीसी के ये नेक्सस डिवाइस एंड्रॉयड एन पर चलेंगे और इन्हें एम1 व एस1 नाम दिया गया है।
Advertisement

हालांकि, दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी कोई और जानकारी नहीं मिली है। याद दिला दें, पिछली खबरों में इनमें से एक नेक्सस फोन में 5 इंच डिस्प्ले जबकि दूसरे में 5.5 इंच डिस्प्ले होने का दावा किया गया था।

गौरतलब है कि गूगल ने 2015 में भी दो हैंडसेट- नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी लॉन्च किए थे। गौर करने वाली बात है कि एचटीसी ने इससे पहले भी नेक्सस डिवाइस बनाए हैं। कंपनी ने गूगल के साथ पार्टनरशिप में 2014 में 9 इंच डिस्प्ले वाला नेक्सस 9 टैबलेट पेश किया था। याद दिला दें कि दोनों कंपनियों ने जनवरी 2010 में साथ मिलकर पहला नेक्सस डिवाइस नेक्सस वन पेश किया था। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 2.2 फ्रॉयो पर चलता है।  
Advertisement

गूगल ने अब तक अपने नए नेक्सस स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अलग-अलग कंपनियों के साथ समझौता किया है। कंपनी ने सैमसंग के साथ मिलकर नेक्सस एस और नेक्सस 10 लॉन्च किया था। एलजी ने गूगल के लिए नेक्सस 5 और नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन बनाया है। पिछले साल हुवावे ने अमेरिका की इस कंपनी के लिए नेक्सस 6पी पेश किया। वहीं, 2014 में मोटोरोला के साथ पार्टनरशिप में नेक्सस 6 हैंडसेट को पेश किया गया।
Advertisement

अगर यह दावे सही साबित होते हैं तो एचटीसी का एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बनना तय है। हाल के दिनों में ताइवान की इस कंपनी के लिए स्मार्टफोन बेचना घाटे का व्यवसाय रहा है। कंपनी के आर्थिक आंकड़ें बेहद ही निराश करने वाले रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , htc, htc nexus, htc mobile, android n
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.