• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी द्वारा दो गूगल नेक्सस फोन बनाए जाने के कयासों के समर्थन में नया दावा

एचटीसी द्वारा दो गूगल नेक्सस फोन बनाए जाने के कयासों के समर्थन में नया दावा

एचटीसी द्वारा दो गूगल नेक्सस फोन बनाए जाने के कयासों के समर्थन में नया दावा
विज्ञापन
इस हफ्ते की शुरुआत में खबर आई थी कि गूगल ने इस साल के दो नेक्सस स्मार्टफोन के लिए एचटीसी के साथ समझौता किया है। अब एचटीसी की योजना की जानकारी रखने वाले एक टिप्सटर ने इस कयास के समर्थन में नया दावा किया है। टिप्सटर ने दो आंतरिक कोडनेम का खुलासा किया है जिन्हें एचटीसी के दोनों नेक्सस हैंडसेट का माना जा रहा है।

रॉम डेवलपर LlabTooFeR ने मंगलवार को ट्वीट किया कि 5 इंच वाले एचटीसी नेक्सस डिवाइस का कोडनेम T50 है और 5.5 इंच डिस्प्ले वाले का टी55। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन के बारे में कोई और जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 
htc nexus sketch llabtoofer weibo digital jun weibo

गौर करने वाली बात है कि एचटीसी ने इससे पहले भी नेक्सस डिवाइस बनाए हैं। कंपनी ने गूगल के साथ पार्टनरशिप में 2014 में 9 इंच डिस्प्ले वाला नेक्सस 9 टैबलेट पेश किया था। याद दिला दें कि दोनों कंपनियों ने जनवरी 2010 में साथ मिलकर पहला नेक्सस डिवाइस नेक्सस वन पेश किया था। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 2.2 फ्रॉयो पर चलता है।  

गूगल ने अब तक अपने नए नेक्सस स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अलग-अलग कंपनियों के साथ समझौता किया है। कंपनी ने सैमसंग के साथ मिलकर नेक्सस एस और नेक्सस 10 लॉन्च किया था। एलजी ने गूगल के लिए नेक्सस 5 और नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन बनाया है। पिछले साल हुवावे ने अमेरिका की इस कंपनी के लिए नेक्सस 6पी पेश किया। वहीं, 2014 में मोटोरोला के साथ पार्टनरशिप में नेक्सस 6 हैंडसेट को पेश किया गया।

अगर यह दावे सही साबित होते हैं तो एचटीसी का एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बनना तय है। हाल के दिनों में ताइवान की इस कंपनी के लिए स्मार्टफोन बेचना घाटे का व्यवसाय रहा है। कंपनी के आर्थिक आंकड़ें बेहद ही निराश करने वाले रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »