एचटीसी 'मार्लिन' नेक्सस प्रोटोटाइप स्मार्टफोन की तस्वीर लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 जुलाई 2016 17:49 IST
खबर है कि एचटीसी इस साल दो नए नेक्सस स्मार्टफोन पर काम कर रही है। एम1 और एस1 कोडनेम वाले इन स्मार्टफोन के शॉर्टनेम मार्लिन और सेलफिश हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के इसी साल लॉन्च होने की उम्मीद है। अब, एक नई लीक तस्वीर से खुलासा हुआ है कि नए 'मार्लिन' नेक्सस स्मार्टफोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड नॉगट होगा। इसके अलावा, एक नई एफसीसी लिस्टिंग से एक हुवावे नेक्सस डिवाइस के बारे में भी जानकारी मिली है। हुवावे का यह नया नेक्सस फोन पिछली साल लॉन्च हुए नेक्सस 6पी का अपग्रेडेड वेरिएंट हो सकता है।

एचटीसी मार्लिन की इस कथित तस्वीर को टेकड्रॉयडर ने पोस्ट किया है। इस तस्वीर में हैंडसेट को एक कवर के अंदर दिखाया गया है जिससे इसके डिजाइन का पता नहीं चल रहा। फोन के सेटिंग पेज से साफ तौर पर दिख रहा है कि यह हैंडेट एंड्रॉयड एन पर चलेगा। गौर करने वाली बात है, लीक तस्वीर में भी मॉडल ननंबर को 'मार्लिन' के तौर पर लिस्टेड दिखाया गया है। लेकिन, फिलहाल इस लीक तस्वीर से किसी और जानकारी का पता नहीं चलता है।

इससे पहले आई लीक में, एचटीसी 'मार्लिन' नेक्सस स्मार्टफोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने का दावा किया गया था। बात करें स्पेसिफिकेशन की तो कथित 'मार्लिन' नेक्सस में एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एक 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। इस हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 3450 एमएएच की बड़ी बैटरी हो सकती है। इसके अलावा हैंडसेट के 64 जीबी स्टोरेज मॉडल के ना होने व 32 जीबी, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी आने की उम्मीद है। 'मार्लिन' नेक्सस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी दी जा सकती है।

एक दूसरी रिपोर्ट में एफसीसी लिस्टिंग से नए हुवावे नेक्सस स्मार्टफोन का पता चला है। एफसीसी लिस्टिंग में हुवावे के दो वेरिंट एच1622 और एच710वीएल नाम से आने का दावा किया गया है। ध्यान देने वाली बात है कि हुवावे गूगल नेक्सस 6पी कोडनेम एच1511 और एच1512 नाम से लॉन्च हुआ था। एचटीसी द्वारा इस साल दो नए नेक्सस डिवाइस पेश करने की उम्मीद है वहीं अब लगता है कि 2016 में हमें हुवावे नेक्सस फोन भी देखने को मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  2. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  5. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  8. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  9. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.