एचटीसी 'मार्लिन' नेक्सस प्रोटोटाइप स्मार्टफोन की तस्वीर लीक

एचटीसी 'मार्लिन' नेक्सस प्रोटोटाइप स्मार्टफोन की तस्वीर लीक
विज्ञापन
खबर है कि एचटीसी इस साल दो नए नेक्सस स्मार्टफोन पर काम कर रही है। एम1 और एस1 कोडनेम वाले इन स्मार्टफोन के शॉर्टनेम मार्लिन और सेलफिश हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के इसी साल लॉन्च होने की उम्मीद है। अब, एक नई लीक तस्वीर से खुलासा हुआ है कि नए 'मार्लिन' नेक्सस स्मार्टफोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड नॉगट होगा। इसके अलावा, एक नई एफसीसी लिस्टिंग से एक हुवावे नेक्सस डिवाइस के बारे में भी जानकारी मिली है। हुवावे का यह नया नेक्सस फोन पिछली साल लॉन्च हुए नेक्सस 6पी का अपग्रेडेड वेरिएंट हो सकता है।

एचटीसी मार्लिन की इस कथित तस्वीर को टेकड्रॉयडर ने पोस्ट किया है। इस तस्वीर में हैंडसेट को एक कवर के अंदर दिखाया गया है जिससे इसके डिजाइन का पता नहीं चल रहा। फोन के सेटिंग पेज से साफ तौर पर दिख रहा है कि यह हैंडेट एंड्रॉयड एन पर चलेगा। गौर करने वाली बात है, लीक तस्वीर में भी मॉडल ननंबर को 'मार्लिन' के तौर पर लिस्टेड दिखाया गया है। लेकिन, फिलहाल इस लीक तस्वीर से किसी और जानकारी का पता नहीं चलता है।

इससे पहले आई लीक में, एचटीसी 'मार्लिन' नेक्सस स्मार्टफोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने का दावा किया गया था। बात करें स्पेसिफिकेशन की तो कथित 'मार्लिन' नेक्सस में एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एक 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। इस हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 3450 एमएएच की बड़ी बैटरी हो सकती है। इसके अलावा हैंडसेट के 64 जीबी स्टोरेज मॉडल के ना होने व 32 जीबी, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी आने की उम्मीद है। 'मार्लिन' नेक्सस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी दी जा सकती है।

एक दूसरी रिपोर्ट में एफसीसी लिस्टिंग से नए हुवावे नेक्सस स्मार्टफोन का पता चला है। एफसीसी लिस्टिंग में हुवावे के दो वेरिंट एच1622 और एच710वीएल नाम से आने का दावा किया गया है। ध्यान देने वाली बात है कि हुवावे गूगल नेक्सस 6पी कोडनेम एच1511 और एच1512 नाम से लॉन्च हुआ था। एचटीसी द्वारा इस साल दो नए नेक्सस डिवाइस पेश करने की उम्मीद है वहीं अब लगता है कि 2016 में हमें हुवावे नेक्सस फोन भी देखने को मिल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »