एचटीसी डिज़ायर 626 डुअल सिम स्मार्टफोन हुआ 2,000 रुपये सस्ता

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 30 जून 2016 13:38 IST
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने अपने डिज़ायर 626 डुअल सिम हैंडसेट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती का ऐलान किया है। कटौती के बाद एचटीसी डिज़ायर 626 डुअल सिम स्मार्टफोन अब 11,990 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी।

गौर करने वाली बात है कि एचटीसी डिज़ायर 626 डुअल सिम की कीमत में यह दूसरी कटौती है। इससे पहले हैंडसेट को 1,000 रुपये सस्ता किया गया था। दरअसल, इस स्मार्टफोन भारत में इस साल 5 फरवरी को 14,990 रुपये में लॉन्च किया गया और पहली कटौती का ऐलान 9 फरवरी को कर दिया गया। उस वक्त डिज़ायर 626 डुअल सिम की कीमत 13,990 रुपये निर्धारित की गई थी। अब यह फोन 11,990 रुपये में मिलेगा।
 

अब बात एचटीसी डिज़ायर 626 डुअल सिम के स्पेसिफिकेशन की। इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। एचटीसी डिज़ायर 626 डुअल सिम में एंड्रॉयड के किस वर्ज़न का इस्तेमाल किया गया है, इसकी जानकारी फिलहाल कंपनी ने नहीं दी है। हम इसमें कम से कम एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप वर्ज़न होने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके ऊपर कंपनी के सेंस यूआई का भी इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी6752 प्रोसेसर है और साथ में 2 जीबी का रैम भी। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यूज़र दोनों ही कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। डिज़ायर 626 डुअल सिम को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। इसमें 4जी एलटीई, 3जी, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। इसका डाइमेंशन 146.9.x 70.9 x 8.19 मिलीमीटर है और वज़न 135 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.