HTC Desire 21 Pro 5G स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

HTC Desire 21 Pro 5G स्मार्टफोन को ताइवान में मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जो कि 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, वो भी बिना किसी ऐलान के।

HTC Desire 21 Pro 5G स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

HTC ने एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5जी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

ख़ास बातें
  • HTC Desire 21 Pro 5G फोन ताइवान में हुआ है लॉन्च
  • एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5जी में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर दिया गया है
विज्ञापन
HTC Desire 21 Pro 5G स्मार्टफोन को ताइवान में मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जो कि 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, वो भी बिना किसी ऐलान के। एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5जी फोन सिंगस रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है। फोन में दो कलर ऑप्शन उपलब्ध है। इसके अलावा इस फोन के किनारों पर पतले बेजल्स और ऊपरी और निचले हिस्से पर मोटे बेजल्स मौजूद है। एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5जी फोन फोन में सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट डिस्प्ले मौजूद है, इसके अलावा इसके पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
 

HTC Desire 21 Pro 5G price, availability

एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5जी के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 11,990 (लगभग 31,300 रुपये) है। कंपनी का कहना है कि यह कीमत केवल 28 फरवरी तक ही उपलब्ध रहेगी। 28 फरवरी के बाद HTC Desire 21 Pro 5G फोन ताइवान में TWD 12,990 (लगभग 34,000 रुपये) में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। जैसे कि हमने बताया फोन में दो कलर ऑप्शन दिए गए हैं, वो हैं स्टार ब्लू और मिराज़ पर्पल। फोन की पहली शीपिंग 21 जनवरी से शुरू होगी और इसके बाद 4 फरवरी से।

फिलहाल, HTC ने एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5जी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

HTC Desire 21 Pro 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5जी एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।  

फोटोग्राफी के लिए एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में होल-पंच कटआउट डिस्प्ले के टॉप सेंटर में मिलेगा।

एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5जी में कनेक्टिविटी विक्लपों की बात करें, तो इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरो, ग्रेविटी सेंसर, कंपास और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग (QC4.0+) सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 167.1x78.1x9.4mm और भार 205 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  4. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  5. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  8. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  9. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  10. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »