• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा

एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा

एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा
विज्ञापन
ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी एचटीसी ने अपनी नई डिज़ायर 10 सीरीज का नया हैंडसेट डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल लॉन्च किया है। गौरतलब है कि कंपनी ने इसके साथ एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो को भी लॉन्च किया है। वहीं, एचटीसी इंडिया की वेबसाइट पर दोनों ही स्मार्टफोन के डुअल सिम वेरिएंट को लिस्ट किया गया है।

एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल में 5.5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले मौजूद है। गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन से लैस इस डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 267 पीपीआई है। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर दिया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। डुअल सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। ओएस के ऊपर एचटीसी सेंस यूआई का इस्तेमाल किया गया है।

अब बात कैमरा सेटअप की। एचटीसी के इस फोन में 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा है। एफ/ 2.2 अपर्चर वाला यह कैमरा एचडीआर मोड, पनोरमा मोड और कई अन्य फ़ीचर से लैस है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 2.8 है और सेल्फी कैमरे से यूज़र 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। 2700 एमएएच की बैटरी इस हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी। कंपनी ने दावा किया है कि 3जी नेटवर्क पर यह 24 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। वहीं, स्टैंडबाय टाइम 28 दिनों का है। हैंडसेट की बैटरी फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 4जी एलटीई, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कंपास सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसका डाइमेंशन 156.9 x 76.9 x 7.7 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »