सोमवार को होने वाले आईफोन एसई लॉन्च इवेंट को ऐसे देखें लाइव

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मार्च 2016 14:04 IST
दिग्गज टेक कंपनी ऐप्पल सोमवार को आयोजित होने वाले अपने खास लॉन्च इवेंट में 4 इंच स्क्रीन आईफोन एसई, 9,7 इंच स्क्रीन आईपैड प्रो मॉडल और नई ऐप्पल वॉच की नई सीरीज पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय समयानुसार यह इवेंट सोमवार रात 10.30 बजे शुरू होगा। यहां जाने किस तरह आप अपने स्मार्टफोन, पीसी या टैबलेट पर ऐप्पल के इस खास इवेंट को मुफ्त में लाइव देख सकते हैं।

इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग ऐप्पल की वेबसाइट पर की जाएगी जिसे दुनिया भर में कोई भा देख सकता है।
Advertisement

मैक यूजर इस इवेंट को 6.0.5 सफारी पर या X v10.8.5 ओएस पर देख सकते हैं। वहीं आईफोन, आईपैडड और आईपॉड टच डिवाइस पर सफारी का इस्तेमाल कर आईओस 7.0 या इसके बाद के वर्जन पर यह इवेंट देखा जा सकता है। ऐप्पल टीवी यूजर इस मुख्य इवेंट को सेकेंड और थर्ड जेनरेशन पर 6.2 सॉफ्टवेयर या दूसरे या फोर्थ जेनरेशन ऐप्पल टीवी पर देख सकते हैं। विंडोज पीसी यूजर विंडोज 10 पर माइक्रोसॉफ्ट एज की मदद से इवेंट की लाइव स्ट्रींमिंग का लुत्फ ले सकते हैं।

इसके अलावा गैजेट360 वेबसाइट पर भी आप लाइव ब्लॉग और लेटेस्ट ब्रेकिंग के साथ सभी अपडेट जान सकते हैं।
Advertisement

ऐप्पल के नए आईफोन के लीक से पहले ही इस बात का इशारा मिल गया है कि ऐप्पल के इस इवेंट में क्या कुछ हो सकता है। एक कथित रिटेल बॉक्स में नए आईफोन का नाम आईफोन एसई जबकि इसके बेस मॉडल में 16 जीबी स्टोरेज की बात भी सामने आ चुकी है। ऐप्पल के 4 इंच वाले आईफोन की खबरें तब से चर्चा में है जब ऐप्पल ने आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किये थे। पहले हो चुकी लीक पर आधारित खबरों के मुताबिक नए आईफोन का लुक 2013 में लॉन्च हो चुके आईफोन 5एस जैसा होगा।
Advertisement

जहां तक बात कीमत है कि है तो केजीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषक मिंग ची कुओ का दावा है कि आईफोन की कीमत करीब 27,500 से 34,500 रुपये (400 से 500 डॉलर) के बीच हो सकती है। यह कीमत आईफोन 6 और आईफोन 6एस की ऑफ-कॉन्ट्रेक्ट कीमत से कम है। इसके अलावा ऐसी भी खबरें हैं कि ऐप्पल इस लॉन्च इवेंट में आईफोन 5एस के दाम में 50 प्रतिशत तक कटौती कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.