मिल गया Jio Phone! सेटअप करने के लिए 7 ज़रूरी टिप्स और ट्रिक्स

हमने आपकी सुविधा के लिए जियो फोन से संबंधित कई टिप्स और ट्रिक्स की सूची तैयार की है ताकि हैंडसेट को इस्तेमाल करने के दौरान आपको किसी प्रकार की समस्या ना हो।

विज्ञापन
Ravi Sharma, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2017 12:20 IST
ख़ास बातें
  • Jio Phone के कारण एक बार फिर फीचर फोन में लोगों की रुचि बढ़ी है
  • कई ऐसे फीचर हैं जिन्हें सीधे-सीधे एक्सेस नहीं किया जा सकता
  • इन तक पहुंचने के लिए आपको सेटिंग्स के कई विकल्पों में खोजबीन करनी होगी
Jio Phone के कारण एक बार फिर फीचर फोन में लोगों की रुचि बढ़ी है। लेकिन इस फोन में कई ऐसे फीचर हैं जो आपको स्मार्टफोन में मिलेंगे। अगर आपको जियो फोन मिल गया है तो अब तक आप इसके यूज़र इंटरफेस से बहुत हद तक रूबरू हो गए होंगे। लेकिन कई ऐसे फीचर हैं जिन्हें सीधे-सीधे एक्सेस नहीं किया जा सकता। इन तक पहुंचने के लिए आपको सेटिंग्स के कई विकल्पों में खोजबीन करनी होगी। हमने आपकी सुविधा के लिए जियो फोन से संबंधित कई टिप्स और ट्रिक्स की सूची तैयार की है ताकि हैंडसेट को इस्तेमाल करने के दौरान आपको किसी प्रकार की समस्या ना हो।

जीमेल कॉन्टेक्ट को जियो फोन में इंपोर्ट करने का तरीका
Advertisement
अपने नए जियो फोन को सेटअप करने के दौरान सबसे पहले आप अपने कॉन्टेक्ट को इंपोर्ट करना चाहेंगे। अगर आपके जियो सिम में पहले से कॉन्टेक्ट मौज़ूद हैं तो आप उन्हें फोन पर कॉपी कर सकते हैं। अगर आपके कॉन्टेक्ट गूगल या माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट पर मौज़ूद हैं तो उन्हें जियो फोन पर कॉपी करना आसान नहीं होगा।


गूगल अकाउंट से जियो फोन पर कॉन्टेक्ट इंपोर्ट करने के लिए सबसे पहले कॉन्टेक्ट ऐप को खोलें। इसके बाद दायीं तरफ नज़र आ रहे सेटिंग्स विकल्प को चुनें। इसके बाद नीचे स्क्रॉल करके इंपोर्ट कॉन्टेक्ट्स तक पहुंचे। यहां पर जीमेल का विकल्प चुनें। इसके बाद आपसे जीमेल आईडी और पासवर्ड के बारे में पूछा जाएगा। आप ये ब्योरा सबसे पहले दें। इसके बाद आपको काई ओएस को एक्सेस की मंजूरी देनी होगी। इसके बाद आप जब भी कॉन्टेक्ट अकाउंट खोलेंगे गूगल कॉन्टेक्ट जियो फोन में दिखने लगेंगे। बता दें कि यहां कॉन्टेक्ट एक बार इंपोर्ट होता है। स्मार्टफोन की तरह आपके जीमेल एड्रेस बुक से बार-बार सिंक नहीं होता।
Advertisement

इसी तरह से आउटलुक कॉन्टेक्ट से भी कॉन्टेक्ट को इंपोर्ट किया जा सकता है। आपको इंपोर्ट कॉन्टेक्ट वाले विकल्प में आउटलुक को चुनना होगा। कॉन्टेक्ट पाने के लिए अपनी आउटलुक आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
Advertisement

इंटरफेस भाषा बदलने का तरीका
जियो फोन में 22 भाषाओं के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और बंगाली जैसी अन्य भाषाएं शामिल हैं। इंटरफेस की भाषा अपनी पसंद का करने के लिए सेटिंग्स ऐप के अंदर पर पर्सनलाइज़ेशन टैब में जाएं। इसके बाद लैंगवेज विकल्प तक स्क्रॉल करें। इसके बाद ओके पर क्लिक करें। फिर अपनी पसंद की भाषा को चुन लें। आप जैसे ही नई भाषा को चुनेंगे, हैंडसेट का पूरा इंटरफेस उसी भाषा में तब्दील हो जाएगा।
Advertisement

कॉल फॉरवर्ड करने का तरीका
अगर आप अपने जियो फोन में कॉल फॉरवर्डिंग फीचर को इस्तेमाल में लाना चाहते हैं तो नेटवर्क एंड कनेक्टिविटी टैब में कॉल सेटिंग्स को खोलें। अब स्क्रॉल करके कॉल फॉरवर्डिंग तक पहुंचे। यहां पर अपनी पसंद के विकल्प को चुनें। इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको एक दूसरा नंबर भी देना होगा।
Advertisement


स्क्रीन लॉक सेटअप करें
अगर आप चाहते हैं कि कोई दूसरा शख्स मर्जी बिना आपका जियो फोन ना एक्सेस कर पाए तो आप पासकोड लॉक लगा सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स ऐप को खोलें। अब Privacy & Security तक जाएं और स्क्रीन लॉक को चुनें। यहां पर स्क्रीन लॉक को एक्टिव करने का विकल्प चुनें। इसके बाद हैंडसेट को आपको नया स्क्रीन लॉक चुनने के लिए कहेगा। इसके बाद आप चार आंकड़े वाला पासकोड चुन लें जिसे आप याद रख सकते हैं। हो गया। आपने पासकोड सेट कर दिया है। अब फोन को अनलॉक करने के लिए इसी पासवर्ड को इस्तेमाल में लाना होगा।

यूएसबी के ज़रिए Jio Phone का इस्तेमाल फाइल स्टोरेज के लिए
जब आप जियो फोन पाएंगे तो आप इसमें किसी स्टोरेज डिवाइस से फाइल ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। क्योंकि यह फीचर डिफॉल्ट में एक्टिव नहीं होता। इसे इनेबल करने के लिए सेटिंग्स में स्टोरेज टैब को चुनें। इसके बाद यूएसबी स्टोरेज विकल्प को चुनें। यहां इनेबल विकल्प को चुनें। इसके बाद आप यूएसबी केबल के ज़रिए फाइल ट्रांसफर कर पाएंगे। हालांकि, अगर आपने फोन को लॉक करने के लिए पासकोड सेट कर दिया है तो आपको फोन पर फाइल ट्रांसफर करने के लिए उसे अनलॉक करना होगा।

वेबसाइट को खुद को ट्रैक करने से रोकें
जियो फोन का डिफॉल्ट वेब ब्राउज़र किसी अन्य ब्राउज़र की तरह आपकी ऑनलाइनल एक्टिविटी को रिकॉर्ड करता है। आधिकारिक ऐप में आपको अपनी हिस्ट्री मिटाने का विकल्प नहीं मिलेगा। इसके लिए भी आपको सेटिंग्स ऐप में जाना होगा। इसके बाद Privacy & Security टैब तक स्क्रॉल करें। यहां ब्राउज़िंग प्राइवेसी विकल्प को चुनें। यहां पर आप ब्राउज़िंग हिस्ट्री और स्टोर किए गए डेटा को हटा सकते है। यहीं पर डू नॉट ट्रैक विकल्प से आप वेबसाइट या ऐप पर ट्रैक करने पर रोक लगा सकते हैं।

सॉफ्टवेयर अपडेट जांचने का तरीका
जियो फोन एक ऐसा फीचर फोन है जो कई स्मार्ट फीचर के साथ आता है। लेकिन ये सभी स्मार्ट फीचर अभी पूरी तरह से काम नहीं करते, जैसे कि डिजिटल पेमेंट। हैंडसेट में हार्डवेयर तो मौज़ूद है लेकिन सॉफ्टवेयर फीचर को ओटीए अपडेट के ज़रिए दिया जाएगा। अगर आप जांचना चाहते हैं कि आपके फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है या नहीं। आपको सेटिंग्स ऐप में जाना होगा। यहां डिवाइस टैब को चुनें। इसके बाद डिवाइस इंफॉर्मेशन को चुनें। अब LYF Software Update तक स्क्रॉल डाउन करें। यहां पर आप ओटीए अपडेट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Jio Phone features, Jio Phone tricks, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  2. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  3. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  5. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  6. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  7. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  8. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  9. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  10. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.