• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप

Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप

Honor X9e Pro को 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप

Photo Credit: Honor

Honor X9e Pro में 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है

ख़ास बातें
  • Honor X9e Pro में 11,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है
  • फोन में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर और 108MP का मेन कैमरा है
  • UAE में शुरुआती कीमत करीब ₹38,840 है, भारत लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है
विज्ञापन

Honor ने अपना नया स्मार्टफोन Honor X9e Pro पेश कर दिया है। इस फोन में 11,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और 108MP का मेन कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड वाले स्मार्टफोन की तलाश करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। फोन में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा, इसमें IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ कई AI फीचर्स मिलते हैं।

Honor X9e Pro के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत UAE में AED 1,499 रखी गई है। भारतीय करेंसी में यह करीब 38,800 रुपये होती है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत AED 1,799 है, जो करीब 46,600 रुपये होती है। कंपनी ने फोन को Deep Purple, Reddish Brown, Dawn Gold और Midnight Black कलर ऑप्शन में पेश किया है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 11,000mAh बैटरी है। इसमें चौथी पीढ़ी की Silicon-Carbon बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में फोन तीन दिन तक चल सकता है। इसके अलावा, इसमें 80W Honor SuperCharge फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से फोन को जरूरत पड़ने पर दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस चार्ज करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने बैटरी को छह साल तक बेहतर इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया है।

Honor X9e Pro में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2788×1280 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 10,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। हालांकि, इतनी ज्यादा ब्राइटनेस खास HDR परिस्थितियों में स्क्रीन के सीमित हिस्से पर मिलती है। डिस्प्ले में 3840Hz PWM डिमिंग और आंखों के आराम के लिए कई फीचर्स भी दिए गए हैं।

फोन में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ Adreno 812 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर काम करता है। स्टोरेज के लिए 256GB का विकल्प मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए Honor X9e Pro में 108MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS और EIS आधारित स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।

फोन की बॉडी को मजबूत बनाने के लिए इसमें 360-डिग्री शॉक-अब्जॉर्बिंग आर्किटेक्चर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह 3 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलती है। इसके अलावा, फोन में Google Gemini और Creative Editor 2.0 जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से रोजमर्रा के काम और फोटो एडिटिंग को आसान बनाया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »