• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor का नया स्‍मार्टफोन ‘Honor X9b’ कल होगा भारत में लॉन्‍च, कन्‍फर्म हुए ये फीचर्स

Honor का नया स्‍मार्टफोन ‘Honor X9b’ कल होगा भारत में लॉन्‍च, कन्‍फर्म हुए ये फीचर्स

Honor X9b में 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जाएगा। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलेगा, जिस पर मैजिक ओएस 7.2 की लेयर होगी।

Honor का नया स्‍मार्टफोन ‘Honor X9b’ कल होगा भारत में लॉन्‍च, कन्‍फर्म हुए ये फीचर्स

यह स्‍मार्टफोन 2 साल के एंड्रॉयड अपग्रेड और 3 साल के सिक्‍योरिटी अपडेट ऑफर करेगा।

ख़ास बातें
  • Honor X9b कल होगा भारत में लॉन्‍च
  • 16 मेगापिक्‍सल के फ्रंट कैमरा से लैस होगा
  • Htech सीईओ माधव सेठ ने शेयर की जानकारी
विज्ञापन
Htech या ऑनर कल भारत में एक बड़ा लॉन्‍च इवेंट करने जा रही है। इसमें Honor X9b स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी नई स्‍मार्टवॉच और ईयरबड्स को भी अनवील करेगी। इवेंट से पहले अपकमिंग डिवाइसेज के स्‍पेक्‍स और फीचर्स का खुलासा किया जा रहा है। Htech के सीईओ माधव सेठ ने अपने लेटेस्‍ट सोशल मीडिया पोस्‍ट में Honor X9b के फ्रंट कैमरा की डिटेल शेयर की है। यह भी बताया है कि फोन किस एंड्रॉयड वर्जन पर चलेगा। 

X पर एक पोस्‍ट में माधव ने बताया है कि Honor X9b में 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जाएगा। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलेगा, जिस पर मैजिक ओएस 7.2 की लेयर होगी। यह स्‍मार्टफोन 2 साल के एंड्रॉयड अपग्रेड और 3 साल के सिक्‍योरिटी अपडेट ऑफर करेगा। 

अन्‍य फीचर्स की बात करें, तो अपकमिंग ऑनर स्‍मार्टफोन में 108 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ 5 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा मिलने की उम्‍मीद है। Honor X9b में 6.78 इंच का एमोलेड पैनल होगा, जिसके साथ कर्व्‍ड एजेज होंगे। 
 
यह 1.5K रेजॉलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की खूबियों से पैक होगा। इस फोन को Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर की ताकत दी जाएगी। साथ में 8जीबी रैम होगी, जिसे 8जीबी तक एक्‍सटेंड किया जा सकेगा। फोन में 256 जीबी स्‍टोरेज होगा। 

यह फोन 5,800mAh की बैटरी पैक करेगा। कंपनी ने फास्‍ट चार्जिंग के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। याद रहे कि कंपनी की पिछली डिवाइस में भी चार्जर बॉक्‍स में नहीं था। हालांकि उसने अलग से 30 वॉट का चार्जर फ्री में ऑफर किया था। 

Honor X9b को सनशाइन ऑरेंज और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्‍शन में लॉन्‍च करने की तैयारी है। इसकी प्राइस‍िंग को अभी तक सीक्रेट रखा गया है। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि खरीदारों को मुफ्त मोबाइल प्रोटेक्‍शन प्‍लान दिया जाएगा, जिससे वो फोन खरीदारी के 6 महीनों में एक बार स्‍क्रीन रिप्‍लेसमेंट करा पाएंगे।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP53-rated design
  • Phone can survive drops
  • Large battery with excellent standby
  • कमियां
  • Weak overall camera performance
  • Relatively slow wired charging
  • No charger in the box
  • Limited software upgrade commitment
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2652x1200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »