50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Honor X7c 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

Honor ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Honor X7c 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2025 14:34 IST
ख़ास बातें
  • Honor X7c 5G में 6.8 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor X7c 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Honor X7c 5G में 5200mAh की बैटरी दी गई है।

Honor X7c 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Honor X7c 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में स्लिम और स्टाइलिश बिल्ड दिया गया है। यह फोन एआई फीचर्स प्रदान करता है। X7c 5G में 6.8 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।  यहां हम आपको Honor X7c 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor X7c 5G Price

Honor X7c 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 20-22 अगस्त, 2025 से शुरू होगी।

Advertisement

Honor X7c 5G Specifications
 


Honor X7c 5G में 6.8 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2412×1080 रेजोल्यूशन और 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। X7c 5G में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 35W सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है। इस फोन में Adreno 613 GPU के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन की लंबाई 166.9 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.24 मिमी और वजन 193 ग्राम है। यह फोन फॉरेस्ट ग्रीन और मूनलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए Honor X7c 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G सिम, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक से लैस है। अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए Honor ने बॉक्स में पहले से लगा स्क्रीन प्रोटेक्टर और एक TPU केस शामिल किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.