Honor ने मलेशिया में अपने बजट लाइनअप में Honor X5d Plus और Honor X5d को लॉन्च किया है।
Photo Credit: Honor
Honor X5d Plus में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Honor ने मलेशिया में अपने बजट लाइनअप में विस्तार करते हुए Honor X5d Plus और Honor X5d को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलीयो चिपसेट दिए गए हैं। ऑनर के इन फोन में 5,260mAh की बैटरी दी गई है। Honor X5d सीरीज में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। यहां हम आपको Honor X5d Plus और Honor X5d के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Honor X5d Plus के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 459 (लगभग 11,000 रुपये) रुपये है। वहीं Honor X5d के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 369 (लगभग 9,000 रुपये) है। ये दोनों स्मार्टफोन फिलहाल मलेशिया में Honor के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं। ये दोनों ही फोन मिडनाइट ब्लैक और टाइडल ब्लू कलर में उपलब्ध हैं।
Honor X5d Plus और Honor X5d में 6.74 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 720x1,600 पिक्सल है। इन फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथARM Mali G52 MC2 GPU है। इन फोन में 4GB RAM है। वहीं Honor X5d में 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज और X5d Plus में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। सिक्योरिटी ये दोनों ही फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं। Honor X5d Plus और Honor X5d एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर काम करता है। Honor X5d Plus और Honor X5d में 5,260mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor X5d के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का QVGA कैमरा शामिल है। X5d Plus में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और जीपीएस शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इन स्मार्टफोन की लंबाई 167 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 7.89 मिमी और वजन लगभग 186 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?