Honor X10 लॉन्च से दूर नहीं, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

Honor X10 सीरीज़ में किरिन 820 5जी चिपसेट, 4,200 एमएएच बैटरी के साथ 6.63-इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिए जाने का दावा है। टिप्सटर ने स्मार्टफोन की चार्जिंग क्षमता की भी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2020 09:53 IST
ख़ास बातें
  • Honor X10 हो सकता है Kirin 820 5G चिपसेट से लैस
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिखाने वाली तस्वीरें पहले ही हो चुकी हैं लीक
  • हॉनर एक्स10 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं दो मॉडल

Honor X10 Series आ सकती है क्वॉड रियर कैमरा और पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस


Honor X10 के लॉन्च की चीन में हुए ग्लोबल मोबाइल इंटरनेट कॉन्फ्रेंस में कथित तौर पर पुष्टी की गई है। संभावना है कि स्मार्टफोन Honor 9X का अपग्रेड मॉडल होगा और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इस बीच एक चर्चित टिप्सटर ने दावा किया है कि हॉनर एक्स10 स्मार्टफोन Kirin 820 5G चिपसेट पर काम करेगा और 4,200 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आएगा। यह भी जानकारी दी गई है कि कथित हॉनर एक्स10 में 6.63 इंच का डिस्प्ले होगा और इसकी मोटाई 8.8 मिलिमीटर होगी। दिलचस्प है कि इसी डायमेंशन के साथ दो अज्ञात Huawei फोन TENAA पर देखे जा चुके हैं। इसके अलावा साइट पर लिस्ट किए गए एक फोन को समान परमिट नंबर (अनुवादित) के साथ चीनी MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों अज्ञात हॉनर स्मार्टफोन Honor X10 Series का हिस्सा हैं।

Sparrow News की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल मोबाइल इंटरनेट कॉन्फ्रेंस में 27 अप्रैल को हॉनर ​​के अध्यक्ष झाओ मिंग ने कथित तौर पर एक नई ऑनर एक्स-सीरीज़ के लॉन्च की बात कही, जिसमें ऑनर एक्स10 स्मार्टफोन शामिल होगा। कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बताया गया कि हॉनर एक्स10 स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन एक लोकप्रिय टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (अनुवादित) ने वीबो पर दावा किया कि Honor X10 सीरीज़ में किरिन 820 5जी चिपसेट, 4,200 एमएएच बैटरी के साथ 6.63-इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा। स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। टिप्सटर ने यह भी जानकारी साझा की है कि हॉनर एक्स10 फोन 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और 8.8 एमएम मोटा होगा।

कुछ समय पहले GSMArena की एक रिपोर्ट में भी समान स्पेसिफिकेशन वाले दो फोन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट लिस्टिंग की जानकारी मिली थी। हालांकि उस लिस्टिंग में स्मार्टफोन के नाम सामने नहीं आए थे, लेकिन मॉडल नंबर TEL-AN00 और TEL-AN00a को हाइलाइट किया गया था। टीईएनएनए साइट पर दोनों फोन 6.63 इंच डिस्प्ले, 4,200 एमएएच बैटरी और 5जी सपोर्ट के साथ लिस्ट किए गए थे।

इसके अलावा दोनों हॉनर फोन 163.7x76.5x8.8 मिलिमीटर डायमेंशन के साथ आते हैं। क्योंकि ये स्पेसिफिकेशन टिप्सटर द्वारा साझा की गई जानकारी के समान हैं, इसलिए संभव है कि फोन ऑनर एक्स10 सीरीज़ का हिस्सा हों। इसी तरह TENAA वेबसाइट में दोनों स्मार्टफोन की तस्वीरें भी दिखाई दी थी। दोनों ही फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट पैनल पर कोई होल-पंच या वाटरड्रॉप-नॉच नहीं है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor X10, Honor X10 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  2. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  4. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
  5. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
  6. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  8. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.