Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 

कंपनी की योजना चीन में Honor Win 2 सीरीज को भी लॉन्च करने की है। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मई 2026 23:07 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में दो मॉडल - Honor Win और Honor Win RT शामिल हैं
  • इस सीरीज में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन शामिल किया जाएगा
  • Honor Win Turbo में फ्लैट रियर पैनल और मेटल का फ्रेम है

इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने पिछले वर्ष दिसंबर में Honor Win सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में दो मॉडल - Honor Win और Honor Win RT शामिल हैं। इस सीरीज जल्द ही एक नया स्मार्टफोन शामिल किया जाएगा। Honor Win Turbo के डिजाइन का कंपनी ने टीजर दिया है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Honor ने बताया है कि Honor Win Turbo को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। Honor Win Turbo में फ्लैट रियर पैनल और मेटल का फ्रेम है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि कंपनी की योजना चीन में Honor Win 2 सीरीज को भी लॉन्च करने की है। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। Honor ने 10,690 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली नई बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 11,000 mAh की हो सकती है। यह किसी स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी में शामिल होगी। यह Honor Power सीरीज का स्मार्टफोन होने का संकेत मिल रहा है। 

इस वर्ष की शुरुआत में Honor Power 2 को चीन में 10,080 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी सिंगल चार्ज में 14.2 घंटे की गेमिंग और लगभग 17.3 घंटे का नेविगेशन उपलब्ध करा सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और लो ब्लू लाइट को सपोर्ट करता है।  यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। Honor Power 2 में MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट और Mali-G720 MC8 GPU है। Honor की Win सीरीज में 10,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 16.4 घंटे की गेमिंग और 31.3 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग की पेशकश करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.