इस फोन में है कैमरा के साथ 'पंखा' भी! Honor Win का यूनीक डिजाइन लीक
Honor Win कंपनी का अगला स्मार्टफोन होने वाला है जिसके कैमरा रिंग्स में एक पंखा भी लगा है। यह मिडरेंज फोन एक यूनीक डिजाइन और फीचर के साथ मार्केट में कुछ अलग करने जा रहा है। कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टल मैक्स स्टाइल में है जिसमें तीन कैमरा लगे हैं। लेकिन चौथे रिंग में एक कूलिंग फैन दिख रहा है। मॉड्यूल में एक LED फ्लैश लाइट को भी जगह दी गई है। साथ ही यहां पर WIN ब्रांडिंग भी नजर आ रही है।