हॉनर वी8 10 मई को होगा लॉन्च, डुअल रियर कैमरे से हो सकता है लैस

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2016 16:55 IST
हुवावे का सहायक ब्रांड हुवावे टर्मिनल हॉनर भी अब हुवावे के नक्श-ए-कदम पर है। हॉनर अपने नए स्मार्टफोन हुवावे का ब्रांड न्यू डुअल-रियर कैमरा दे सकती है। सबसे पहले हुवावे पी9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में डुअल-रियर कैमरा सेटअप देखा गया। कंपनी ने 10 मई को लॉन्च होने वाले हॉनर वी8 स्मार्टफोन का एक जीआईएफ टीजर जारी किया है। इस टीजर से फोन में डु्अल रियर कैमरा होने का खुलासा होता है।

इस टीजर को कंपनी के वीबो अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। कंपनी के अधिकतर दूसरे लॉन्च की तरह ही हॉनर वी8 स्मार्टफोन के सबसे पहले चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। चीन के बाद इस फोन को दूसरे देशों में लॉन्च किया जा सकता है। हैंडसेट के दूसरे स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, चर्चा है कि हॉनर के इस नए स्मार्टफोन में पी9 और पी9 प्लस की तरह लाइका लेंस वाला 12 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है।
 

हुवावे भी अपना अगला स्मार्टफोन पी9 लाइट जल्द लॉन्च कर सकती है। इस फोन को एक थर्ड पार्टी ऑनलाइन वेबसाइट द्वारा लिस्ट कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, हैंडसेट चीनी टेलीकम्युनिकेशन सर्टिफिकेशन अथॉरिटी से भी पास हो चुका है और इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक में सामने आ चुकी है।

इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। पी9 लाइट में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.2 इंच का फुल एचडी स्क्रीन है। 3 जीबी रैम है। फोन में 16 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस फोन के ऊपर हुवावे की ईएमयूआई 4.1 स्किन है। फोन का डाइमेंशन 146.8 x 72.6 x 7.5 मिलीमीटर और वजन 147 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.