Honor V10 की नई तस्वीर लीक

हुवावे टर्मिनल का हॉनर ब्रांड 28 नवंबर को चीन में अपना बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन वी10 लॉन्च करेगी। कंपनी 28 नवंबर को चीन में एक इवेंट आयोजित कर रही हहै। हाल ही में हॉनर वी10 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर देखा गया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 नवंबर 2017 15:38 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर वी10 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा
  • फोन की वीबो पर लीक नई तस्वीर से बेज़ल लेस डिस्प्ले का खुलासा हुआ है
  • हॉनर वी10 स्मार्टफोन 28 नवंबर को लॉन्च होगा
हुवावे टर्मिनल का हॉनर ब्रांड 28 नवंबर को चीन में अपना बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन वी10 लॉन्च करेगी। कंपनी 28 नवंबर को चीन में एक इवेंट आयोजित कर रही हहै। हाल ही में हॉनर वी10 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर देखा गया था। और अब चीन की माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर Honor V10 की एक नई तस्वीर लीक हुई है।

प्लेफुलड्रॉयड द्वारा ने हॉनर वी10 की लीक तस्वीर को सबसे पहले सार्वजनिक किया। हैंडसेट की इस नई लीक तस्वीर में एक बेज़ल लेस डिज़ाइन देखा जा सकता है। तस्वीर में हैंडसेट का डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। डिस्प्ले के नीचे कंपनी का लोगो दिया गया है जबकि ऊपर की तरफ़ स्पीकर है। इसके अलावा टॉप पर एक फ्रंट सेंसर भी देखा जा सकता है।लीक तस्वीर से पता चलता है कि डिवाइस के दांयीं तरफ़ वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन दिए जाएंगे। इससे पहले लीक तस्वीरों में रियर पर फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर होने का पता चला था।
Advertisement
 

टीना लिस्टिंग पर दिखी तस्वीर से पता चलता है कि नया वी10 पूरी तरह मेटल का बना होगा। इस लिस्टिंग में लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन में कंपनी का किरिन 970 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट को 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ देखा गया है। हॉनर वी10 में 16 मेगापिक्सल प्राइमरी और 20 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ दो रियर कैमरे दिए गए हैं। फ्रंट की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलने की उम्मीद है। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक होगा।

इससे पहले कंपनी द्वारा साझा की गई टीज़र तस्वीर से पुष्टि हुई थी कि हॉनर वी10 में एक डुअल कैमरा सेटअप होगा जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के साथ आएगा। इससे पहले इसी साल लॉन्च हुए मेट 10 प्रो में भी यह फ़ीचर दिया गया था। पिछली कुछ रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि हॉनर वी10 की कीमत चीन में 3,000 चीनी युआन (करीब 29,500 रुपये) से शुरू होगी।
Advertisement

बता दें कि हाल ही में हॉनर 7एक्स को चीन में 18:9 डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था और अगले महीने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.