हॉनर का पतले बेज़ल वाला स्मार्टफोन 5 दिसंबर को होगा लॉन्च

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी एक नया बेज़ल लेस स्मार्टफोन 5 दिसंबर को लॉन्च करेगी। चीनी कंपनी ने इवेंट टीज़र भेजने शुरू कर दिए हैं जिससे लॉन्च की तारीख़ की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2017 17:29 IST
ख़ास बातें
  • आधिकारिक टीज़र से डिवाइस में पतले बेज़ल होने का पता चलता है
  • फोन 5 दिसंबर को लॉन्च होगा
  • स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा होने की पुष्टि हुई है
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी एक नया बेज़ल लेस स्मार्टफोन 5 दिसंबर को लॉन्च करेगी। चीनी कंपनी ने इवेंट टीज़र भेजने शुरू कर दिए हैं जिससे लॉन्च की तारीख़ की पुष्टि हुई है।

आधिकारिक 'save the date'टीज़र में "Max your view" टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है जिससे साफतौर पर संकेत मिलते हैं कि हैंडसेट में आगे की तरफ़ पूरी तरह से स्क्रीन का कब्ज़ा होगा। टीज़र में पतले बेज़ल वाला एक फोन आउटलाइन भी दिया गया है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। टीज़र से यह भी पुष्टि होती है कि हैंडसेट में एक डुअल रियर कैमरा और एआई इंटीग्रेशन दिया जा सकता है। टीज़र इमेज के नीचे की तरफ़ एक रोबोटनुमा आकृति है जिससे एआई इंटीग्रेशन का खुलासा होता है। आधिकारिक टीज़र से खुलासा होता है कि इस स्मार्टफोन के लिए लंदन में इवेंट आयोजित किया जाएगा और शुरुआत में स्मार्टफोन को ब्रिटेन के साथ दूसरे यूरोपीय देशों में उपलब्ध कराया जा सकता है।
Advertisement

बता दें कि बुधवार को कंपनी ने अपना हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन पेश किया था जिसका डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन 18:9 है। हॉनर 7एक्स के शुरुआती कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 12,890 रुपये)  और टॉप वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 19,820 रुपये) है। डिवाइस की अहम ख़ासियत 5.93 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्स्ल्स) कर्व्ड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और फोन यूनिबॉडी मेटल के साथ आता है। दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें  तो फोन में डुअल-सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1, ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। फोन में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है और फ्रंट में 8 मेगापक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन की बिक्री चीन में 17 अक्टूबर को शुरू होगी। अभी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि हॉनर 7एक्स को चीन से बाहर दूसरे बाज़ारों में उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bezel Less Smartphones, Honor, Honor Mobiles, Huawei

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.