फोन से बाहर निकलेगा कैमरा, खुद खींचेगा फोटो! Honor ने पेश किया दुनिया का पहला रोबोट फोन, जानें

नया रोबोटिक फोन कंपनी Mobile World Congress (MWC) 2026 के दौरान पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2025 16:47 IST
ख़ास बातें
  • फोटो खींचने के लिए फोन में से कैमरा खुद बाहर निकल कर आता है।
  • फोन AI के साथ-साथ रोबोटिक्स को भी सपोर्ट करता है।
  • यह फोन यूजर के हाव-भाव भी स्कैन कर लेता है।

Honor ने दुनिया का पहला रोबोट फोन कॉन्सेप्ट के रूप में पेश कर दिया है।

Photo Credit: Honor

Honor ने दुनिया का पहला रोबोट फोन कॉन्सेप्ट के रूप में पेश कर दिया है। यह फोन AI के साथ-साथ रोबोटिक्स को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट फोन का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें फोटो खींचने के लिए फोन में से कैमरा खुद बाहर निकल कर आता है और यहां-वहां मूव करते हुए फोटो खींचता है। इतना ही नहीं, यह फोन यूजर के हाव-भाव भी स्कैन कर लेता है और उसी के अनुसार यूजर से इंटरैक्ट कर सकता है। 

Honor ने अपना पहला रोबोटिक्स फोन पेश कर दुनिया को चौंका दिया है। कंपनी ने कॉन्सेप्ट फोन का एक 2.45 मिनट का वीडियो भी जारी किया है। देखा जा सकता है कि फोन से एक पॉप-अप कैमरा बाहर निकल कर आता है जो गिंबल जैसी तकनीक से लैस है। यह बाहर निकल कर यहां-वहां मूव कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह यूजर के भाव और हलचल को समझ कर स्वयं ही प्रतिक्रिया देता है। इस तरह की क्षमता के साथ यह कैमरा स्मार्टफोन की दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव कहा जा सकता है। 

फोन का कैमरा एक गिंबल रोबोटिक आर्म पर लगा है। यह बाहर निकल कर हरकत करता है। वीडियो में भी दिखाया गया है कि फोन को टेबल पर रख दीजिए और यह खुद ही आपके बेस्ट मूमेंट को कैमरे में कैद कर लेगा। इतना ही नहीं, चलने-फिरने के दौरान भी यह इमेज कैप्चर कर सकता है। 

MWC 2026 में पेश होने की उम्मीद
Honor की ओर से जानकारी दी गई है कि यह नया रोबोटिक फोन कंपनी Mobile World Congress (MWC) 2026 के दौरान पेश कर सकती है। कहा गया है कि फोन एक रियल डिवाइस है। यानी कॉन्सेप्ट के तौर पर इसे दुनिया के सामने लाया गया है लेकिन आने वाले कुछ महीनों में यह एक हकीकत होगा। Honor ने स्मार्टफोन में यह इनोवेशन देकर इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इससे स्मार्टफोन इंडस्ट्री में नई जान आ सकती है जो अन्य कंपनियों को भी इसी तरह की प्रतिस्पर्धा और तकनीकी में कूदने के लिए प्रेरित कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ Honor का यह कॉन्सेप्ट भविष्य के AI एजेंट्स की तरफ भी इशारा करता 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.