Honor Play का 4 जीबी वेरिएंट अब मिलेगा इस नए रंग में

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने Honor Play के नए कलर वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। हॉनर प्ले का नया अल्ट्रा वॉलेट कलर वेरिएंट 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा।

Honor Play का 4 जीबी वेरिएंट अब मिलेगा इस नए रंग में
ख़ास बातें
  • डुअल सिम वाला Honor Play ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा
  • हॉनर प्ले की कीमत 19,999 रुपये से शुरू
  • 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है हॉनर प्ले में
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने Honor Play के नए कलर वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। हॉनर प्ले का नया अल्ट्रा वॉलेट कलर वेरिएंट 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। Honor Play का यह वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर बुधवार यानी 03 अक्टूबर से मिडनाइट ब्लैक और नेवी ब्लू कलर वेरिएंट के साथ बेचा जाएगा। नए कलर वेरिएंट की भारत में कीमत 19,999 रुपये है। याद करा दें कि 4 जीबी रैम/64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले Honor Play को अगस्त में लॉन्च किया गया था।
 

Honor Play की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

हॉनर प्ले की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। तीनों ही वेरिएंट को अमेज़न इंडिया के अलावा HiHonorStore पर भी मिलेंगे। इससे पहले स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और नेवी ब्लू रंग में उपलब्ध था।
 

Honor Play स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Honor Play ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा, जो एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट है, जिसका साथ देते हैं माली-जी72 जीपीयू। हैंडसेट में साथ देंगे 4 जीबी व 6 जीबी रैम। कैमरे की बात करें तो Honor Play में डुअल कैमरा सेटअप एआई फीचर के साथ दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आया है। Honor Play के दोनों ही वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में है 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट। पर्याप्त सेंसर के साथ फोन को पावर देती है 3750 एमएएच की बैटरी। फोन का कुल वज़न 176 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great value for money
  • Elegant design
  • Excellent display
  • Good performance
  • कमियां
  • Average cameras
  • Not very easy to hold and use
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 970
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  2. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  8. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  10. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »