Honor Play 40 5G हुआ Snapdragon 480+ प्रोसेसर, 5200mAh बैटरी के साथ पेश

Honor Play 40 5G में 6.56 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

Honor Play 40 5G हुआ Snapdragon 480+ प्रोसेसर, 5200mAh बैटरी के साथ पेश

Photo Credit: Honor

Honor Play 40 5G में 6.56 इंच की HD+ LCD स्क्रीन है।

ख़ास बातें
  • Honor ने चुपचाप चीन में Honor Play 40 5G स्मार्टफोन पेश कर दिया है।
  • Honor Play 40 5G की बिक्री 26 मई से शुरू होने की उम्मीद है।
  • Honor Play 40 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Honor ने चुपचाप चीन में Honor Play 40 5G स्मार्टफोन पेश कर दिया है। Honor का यह स्मार्टफोन वर्तमान में ब्रांड की वेबसाइट पर लिस्टेड है, लेकिन कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। Honor Play 40 5G में 6.56 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है। 8GB RAM वाले इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Honor Play 40 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

 

Honor Play 40 5G की उपलब्धता


Honor Play 40 5G की बिक्री 26 मई से शुरू होने की उम्मीद है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह फोन स्काई ब्लू, स्टार पर्पल, ब्लैक जेड ग्रीन और मैजिक नाइट ब्लैक में उपलब्ध है।

 

Honor Play 40 5G के स्पेसिफिकेशंस


Honor Play 40 5G में 6.56 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। Play 40 5G में Qualcomm Snapdragon 480+ मोबाइल प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 6GB RAM/8GB RAM दी गई है जो कि 128GB/256GB स्टोरेज के साथ लैस है। आंखों के लिए केयर के लिए डिस्प्ले नेचुरल लाइट आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इसका वजन 188 ग्राम, लंबाई 163.32mm, चौड़ाई 75.07mm और मोटाई 8.35mm है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Honor Play 40 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा टाइम लेप्स फोटोग्राफी, नाइट सीन मोड, पोट्रेट मोड, वीडियो रिकॉर्डिंग, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, पेनोरेमिक फोटोग्राफी, ड्यूल व्यू वीडियो, एचडीआर फोटोग्राफी, स्माइल कैप्चर, माइक्रो मूवी मोड, लार्ज अपर्चर फोटोग्राफी और टाइम फोटोग्राफी समेत काफी फीचर्स का सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 5V/2A 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Honor का कहना है कि यह फोन 84 घंटों तक म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करता है। स्मार्टफोन के साथ कंपनी यूएसबी टाइप-सी केबल और 10 वॉट चार्जर प्रदान करती है। इस मिड रेंज स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, हेडफोन जैक और स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट मिलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  2. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  5. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  7. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  8. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  9. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  10. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »