5000mAh बैटरी, 128GB स्‍टोरेज और दो कैमरों के साथ Honor Play 30 फोन लॉन्‍च

Honor Play 30 की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इस फोन को फिलहाल चीन में प्री-रिजर्वेशन के लिए लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 11 मई 2022 14:03 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.8 लेंस के साथ है
  • फ्रंट में f/2.2 लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है

फोन को ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और वाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

Honor Play 30 स्मार्टफोन मंगलवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया। यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी और सिंगल रियर कैमरा के साथ आता है। इसका कैमरा मॉड्यूल iPhone 13 के जैसा दिखता है। इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। ऑनर के इस फोन में स्मार्ट रैम एक्सपेंशन फीचर भी मिलता है जो स्मूद ऑपरेशंस के लिए स्टोरेज से 2GB तक रैम इस्‍तेमाल करता है। इस तरह कुल मिलाकर फोन को 10जीबी तक रैम मिल जाती है। Honor Play 30 में 5,000mAh की बैटरी है और इसे कई कलर ऑप्‍शंस में लॉन्‍च किया गया है। 
 

Honor Play 30 के प्राइस 

Honor Play 30 की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इस फोन को फिलहाल चीन में प्री-रिजर्वेशन के लिए लिस्ट किया गया है। फोन को ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और वाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Honor Play 30 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम स्‍लॉट के साथ आनेवाला Honor Play 30 स्‍मार्टफोन, एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड ऑनर मैजिकUI 5.0 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर से लैस किया गया है, जिसे 8GB तक LPDDRX4 रैम का सपोर्ट मिलता है। रैम को 2GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन सिंगल रियर कैमरा के साथ आता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.8 लेंस के साथ है। फ्रंट में f/2.2 लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

Honor Play 30 में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी केबल शामिल है। ऑनबोर्ड सेंसर के तौर पर एंबिएंट लाइट सेंसर, कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और ग्रेविटी सेंसर दिए गए हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

फोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि यह एक एंट्री लेवल डिवाइस है, इसलिए दाम कम ही होंगे। चीन में इसे प्री-रिजर्वेशन के लिए लिस्ट किया गया है। इस डिवाइस को ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और वाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.