Honor भारत से नहीं लेगी विदाई! 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह भारतीय मार्केट में काम करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मई 2025 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Honor India भारत में चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
  • भारत से बिजनेस समेटने की अफवाह को कंपनी ने किया खारिज।
  • कंपनी किसी और ब्रांड के साथ विलय भी नहीं कर रही है।

Honor Magic V3 कंपनी का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

Honor ने भारत में पिछले काफी समय से कोई फोन लॉन्च नहीं किया है। जिसके चलते खबरें आने लगीं कि कंपनी ने भारत में अपना बिजनेस समेट लिया है। लेकिन एक नए अपडेट ने इन सारी अटकलों को खारिज कर दिया है। कंपनी भारत से अभी इंडस्ट्री छोड़कर कहीं नहीं जा रही है, बल्कि यह 4 स्मार्टफोन भारत में पेश करने की तैयारी में है! हालांकि कंपनी ने फरवरी में Honor X9b का भारत लॉन्च टीज किया था जो अभी तक लॉन्च नहीं हो सकता है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट क्या कहता है। 

Honor India भारत में चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। डेवलपमेंट ने उन सभी अकटलों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि कंपनी भारत से अपना बिजनेस समेट रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने जुलाई 2020 में भारत के अंदर Honor 9A और 9S को लॉन्च किया था। उसके बाद से कंपनी मार्केट से लगभग नदारद रही। बावजूद इसके कंपनी ने अपनी मौजूदगी खत्म नहीं की। यह समय-समय पर कई प्रोडक्ट्स जैसे वियरेबल और टैबलेट इंडियन मार्केट में लाती रही। 
Advertisement

Honor अधिकारिक रूप से अगस्त 2023 में Honor Tech India के रूप में लौटी। कंपनी ने PSAV Global के साथ डील की जिसके CEO उस समय रहे माधव सेठ। अब माधव सेठ Alcatel के साथ जुड़े हैं और Honor के साथ भी जुड़े हैं। सेठ ने बीते कुछ समय पहले पोस्ट किया कि उन्होंने हॉनर के साथ मुलाकात की और आगे की रणनीति को लेकर बात की। उसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि Honor भारत में अपने पांच नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 
 

हाल ही में कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैंडल से एक पोस्ट दिखाई दिया जिसमें कहा गया है कि Honor भारत से कहीं नहीं जा रही है। और न ही कंपनी किसी और ब्रांड के साथ विलय कर रही है। इसी बीच Honor India के ब्रांड कस्टिडियन सीपी खंडेलवाल ने एक मैसेज पोस्ट किया जिसमें बताया गया कि वे भारत में 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह भारतीय मार्केट में काम करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  2. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  3. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  4. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  5. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  6. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  7. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  8. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  9. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.