Honor Magic V होगा स्‍नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस पहला फोल्‍डेबल फोन, 10 जनवरी को लॉन्चिंग!

अनुमान है कि फोन की लॉन्च कीमत CNY 10,000 (लगभग 1.18 लाख रुपये) हो सकती है

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2021 12:02 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन 10 जनवरी को चीन में लॉन्च होगा
  • इसका इंटरनल डिस्प्ले 8 इंच का हो सकता है
  • बाहर की तरफ 6.5 इंच की सेकंडरी स्‍क्रीन दी जा सकती है

ऑनर का दावा है कि इस फोल्डेबल फोन की स्क्रीन मार्केट में सबसे अच्छी फोल्डिंग स्क्रीन होगी।

Honor Magic V फोल्डेबल स्मार्टफोन 10 जनवरी को लॉन्च हो सकता है। एक टिप्सटर ने यह दावा किया है। कंपनी पहले ही कन्‍फर्म कर चुकी है कि वह जल्द अपना पहला फोल्डेबल फोन पेश करेगी। एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि ऑनर का पहला फोल्‍डेबल फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। ऐसा हुआ तो यह स्नैपड्रैगन के लेटेस्‍ट चिपसेट से लैस पहला फोल्डेबल फोन बन जाएगा। हाल ही में ऑनर की पैरंट कंपनी रही हुवावे Huawei ने चीन में P50 Pocket फोल्डेबल फोन लॉन्च किया है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 4G प्रोसेसर से लैस है। 

टिपस्टर टेम Teme (@RODENT950) के एक ट्वीट के अनुसार, Honor Magic V स्मार्टफोन 10 जनवरी को चीन में लॉन्च होगा। इससे पहले, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया था कि ऑनर का फोल्डेबल स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से लैस होगा। अनुमान है कि फोन की लॉन्च कीमत CNY 10,000 (लगभग 1.18 लाख रुपये) हो सकती है। इस फोल्‍ड फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्‍यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

हालांकि Honor China की ओर से वीबो Weibo पर शेयर किए गए एक शॉर्ट वीडियो में कंपनी के CEO झाओ मिंग ने Honor Magic V के बारे में बात की है। उन्‍होंने कहा कि इस फोल्डेबल फोन की स्क्रीन मार्केट में सबसे अच्छी फोल्डिंग स्क्रीन होगी। दावा है कि Honor Magic V में कॉम्‍प्‍लेक्‍स हिंज टेक्निक है। 

झाओ मिंग ने अपने कॉम्पिटिटर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ मैन्‍युफैक्‍चरर्स ने छोटी फोल्डिंग स्क्रीन बनाई है। Honor Magic V में डुअल-स्क्रीन डिजाइन मिलने उम्मीद है। इसका इंटरनल डिस्प्ले 8 इंच का हो सकता है, जबकि बाहर 6.5 इंच की सेकंडरी स्‍क्रीन दी जा सकती है। 
Advertisement

हाल ही में चीनी स्मार्टफोन कंपनियां Huawei और Oppo भी अपने फोल्डेबल हैंडसेट लॉन्च कर चुकी हैं। Huawei ने Huawei P50 Pocket स्मार्टफोन लॉन्च किया और ओपो ने Oppo Find N को चीनी मार्केट में पेश किया। 
Advertisement

Huawei P50 Pocket में सबसे खास है फोन के बैक साइड में कैमरा मॉड्यूल के नीचे दी गई छोटी राउंडेड स्‍क्रीन। इसकी मदद से फोन को फ्लिप किए बिना ही ढेर सारे टास्‍क पूरे हो जाते हैं। हुवावे ने फोन के डिजाइन और बिल्‍ड क्‍वॉलिटी पर भी काफी मेहनत की है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

10.7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

HarmonyOS

रिज़ॉल्यूशन

2790x1188 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.