Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और LIPO टेक्नोलॉजी के साथ हो सकता है। Honor Magic 9 Pro Max में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मई 2026 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 9 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • यह Android 17 पर बेस्ड MagicOS 11 पर चल सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की नई सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में तीन मॉडल - Honor Magic 9, Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Honor Magic 9 Pro Max के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की 200 मेगापिक्सल के दो अलग कैमरा के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इनमें से एक 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा  1/1.4 सेंसर के  साथ है। इस स्मार्टफोन के लिए वीडियो हार्डवेयर में सुधार पर जोर दिया जा रहा है। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Honor Magic 9 सीरीज में ARRI पावर्ड इमेजिंग कैपेबिलिटीज दी जाएंगी, जिससे फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के परफॉर्मेंस में काफी सुधार होगा। प्रोफेशनल सिनेमा इंडस्ट्री में ARRIकी पहचान हाई-एंड सिनेमा कैमरा, लेंस और लाइटिंग इक्विपमेंट्स से जुड़ी फर्म के तौर पर है। 

Advertisement

Honor Magic 9 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और LIPO टेक्नोलॉजी के साथ हो सकता है। Honor Magic 9 Pro Max  में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह Android 17 पर बेस्ड MagicOS 11 पर चल सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

आगामी सीरीज के Honor Magic 9 में कॉम्पैक्ट स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। हाल ही में Honor Magic V6 को पेश किया गया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में डुअल LTPO डिस्प्ले 6,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Honor Magic V6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.52 इंच LTPO कवर डिस्प्ले और 7.95 इंच  LTPO इनर डिस्प्ले है। इसके दोनों डिस्प्ले 120 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इसका आउटर डिस्प्ले 6,000 निट्स और इनर स्क्रीन 5,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 6,600 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.