हॉनर हॉली 2 प्लस के स्पेसिफिकेशन लीक, 28 जनवरी को हो सकता है लॉन्च

हॉनर हॉली 2 प्लस के स्पेसिफिकेशन लीक, 28 जनवरी को हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने पहले ही जानकारी दी थी कि 28 जनवरी को हॉनर 5एक्स स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। अब चीन की इस कंपनी द्वारा इसी इवेंट में एक और हैंडसेट लॉन्च करने की जानकारी सामने आई है।

PC-Tablet ने हुवावे से संबंध रखने वाले सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि कंपनी 28 जनवरी को हॉनर 5एक्स के साथ हॉनर हॉली 2 प्लस स्मार्टफोन को पेश करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, हॉनर हॉली 2 प्लस पॉलीकार्बोनेट बिल्ड वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं होगा।

स्पेसिफेकशन की बात करें तो हॉनर हॉली 2 प्लस में 5 इंच का आईपीएस एचडी (720x1280 pixels) डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगा। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी होगी। हॉनर हॉली 2 प्लस एक डुअल सिम डिवाइस है और दोनों ही सिम स्लॉट 4जी सिम को सपोर्ट करेंगे। अफसोस की बात यह है कि हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं हो पाया है। इसके लिए हमें आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करना होगा।

गौरतलब है कि हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड के अगले स्मार्टफोन हॉनर 5एक्स को भारत में 28 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

हॉनर 5एक्स को सबसे पहले चीन में अक्टूबर 2015 में पेश किया गया था। इसके दो वेरिएंट हैं। 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,200 रुपये) है और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 1,399 चीनी युआन (करीब 14,300 रुपये) में मिलता है।

हॉनर 5एक्स एक डुअल सिम डिवाइस है जो डुअल 4जी स्टैंडबाय सपोर्ट के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है और इसके ऊपर ईएमयूआई 3.1 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट से लैस है और ग्राफिक्स के लिए मौजूद है एड्रेनो 405 जीपीयू।

16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाले हॉनर 5एक्स की स्टोरेज को 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा एफ/2.2 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

हॉनर 5एक्स में 3000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, लगातार इस्तेमाल करने पर यह 1.46 दिन तक चल जाएगी और ज्यादा इस्तेमाल करने पर 1.01 दिन तक। यह क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। 30 मिनट तक चार्ज़ होने पर बैटरी 50 फीसदी पावर से लैस हो जाएगी। स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है जो कंपनी के लेटेस्ट 'फिंगरप्रिंट 2.0' टेक्नोलॉजी की मदद से डेवलप किया गया है। बताया गया है कि इस तकनीक मदद से हैंडसेट मात्र 0.5 सेकेंड में अनलॉक हो जाएगा। सेंसर हैंडसेट में रियर कैमरे के नीचे मौजूद है।

इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी 2.0, जीपीएस, ए- जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हॉनर 5एक्स का डाइमेंशन 151.3x76.3x8.15 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। चीन में इसके सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट को पेश किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »