हॉनर बी 2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

हॉनर बी 2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन हॉनर बी 2 लॉन्च कर दिया है। हॉनर बी 2 की कीमत 7,499 रुपये है। और यह फोन देशभर के सभी हॉनर पार्टनर स्टोर पर मिलेगा। फोन 15 महीने की सर्विस वारंटी के साथ आता है। यह स्मार्टफोन गोल्ड, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।  

हॉनर बी 2 में 4.5 इंच (854 x 480 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है।  इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो, फोन में डुअल एलईडडी फ्लैश के साथ एक 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी लेने के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जो 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए 2100 एमएएच की बैटरी है।

लेकिन हॉनर बी 2 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 3.1 दी गई है। इस फोन में एक स्मार्ट की है जो डिवाइस के बांये बेज़ेल पर दिया गया है। बात करें कनेक्टिविटी की तो इसमें 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन  134.18×66.7×9.9 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »