Honor 9X में होगा इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Honor 9X में किस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा, इस बात की जानकारी कंपनी ने दे दी है। आइए आपको इस विषय में जानकारी देते हैं कि हॉनर 9एक्स में किस चिपसेट का इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 जुलाई 2019 13:13 IST
ख़ास बातें
  • Honor 9X में होगा किरिन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल
  • Honor 9X में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हो सकते हैं
  • Honor 9X के साथ Honor 9X Pro भी हो सकता है लॉन्च

Honor 9X में होगा इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Photo Credit: Weibo

Huawei के सब-ब्रांड ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट में इस बात की पुष्टि की है कि Honor 9X में हाईसिलिकॉन किरिन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। याद करा दें कि नए किरिन प्रोसेसर को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था और यह 7nm प्रोसेस पर आधारित है। प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली-जी52 एमपी6 जीपीयू भी शामिल होगा। Honor 9X को चीन में 23 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। Honor 9X को Honor 9X Pro के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, इसमें हाईसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट हो सकता है।

वीबो पोस्ट से पता चला है कि हाईसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर होगा जो 7nm प्रोसेसर पर बेस्ड है। साथ ही इस बात की पुष्टि हो गई है कि इसी चिपसेट का इस्तेमाल Honor 9X में किया जाएगा। जैसा कि हमने आपको बताया, Huawei ने पिछले महीने नए किरिन चिपसेट को लॉन्च किया था।

यह स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से मुकाबला करेगा और बता दें कि हाईसिलिकॉन किरिन 810 चिपसेट में छह कॉर्टेक्स ए55 कोर (जिसकी सर्वाधिक स्पीड 1.88 गीगाहर्ट्ज़) और दो कॉर्टेक्स ए76 कोर शामिल हैं। चिपसेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टॉस्क को सपोर्ट करने के लिए DaVinci एनपीयू भी शामिल है। इसके अलावा माली-जी52 एमपी6 जीपीयू का भी इस्तेमाल किया गया है।

गौर करने वाली बात यह है कि हुवावे ने पिछले महीने Nova 5 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हुवावे नोवा 5 पहला ऐसा स्मार्टफोन था जिसे हाईसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर के साथ उतारा गया था। हालांकि, Honor 9X दूसरा ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे इसी चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

Honor ने इस सप्ताह के शुरुआत में पुष्टि की थी कि Honor 9X को 23 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में फोन का Honor 9X हैंडसेट के स्केमैटिक लीक होने से इस बात का संकेत मिला था कि इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा और फोन के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।     
Advertisement

हॉनर 9एक्स में 6.5 और 6.7 इंच के बीच का एलसीडी पैनल होने का अनुमान है। इसके अलावा Honor 9X में जान फूंकने के लिए 10 वॉट के चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,750 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Immersive full-screen display
  • Reliable performance
  • All-day battery life
  • Decent night mode
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Stutters at gaming
  • EMUI is loaded with bloatware
  • Bulky and unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 9X, Kirin 810, Honor, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.