Honor 9X Pro लॉन्च हुआ भारत में, पॉप-अप सेल्फी कैमरा है इसमें

Honor 9X Pro के 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन मिडनाइट ब्लैक और फैंटम ब्लैक रंग में मिलेगा।

Honor 9X Pro लॉन्च हुआ भारत में, पॉप-अप सेल्फी कैमरा है इसमें

Honor 9X Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

ख़ास बातें
  • हॉनर 9एक्स प्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Honor 9X Pro में
  • Honor 9X Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है
विज्ञापन
Honor 9X Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Huawei के सब-ब्रांड Honor का यह फोन भारत में हुवावे मोबाइल सर्विसेज के साथ आने वाला पहला हैंडसेट है। इसने गूगल मोबाइल सर्विसेज की जगह ली है जो इन दिनों सभी एंड्रॉयड फोन का हिस्सा है। HMS होने का मतलब है कि फोन में गूगल प्ले स्टोर की जगह हुवावे की ऐपगैलरी होगी। अन्य खासियतों की बात करें तो हॉनर 9एक्स प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। नए Honor फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है।
 

Honor 9X Pro price in India, availability details

हॉनर 9एक्स प्रो के 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन मिडनाइट ब्लैक और फैंटम ब्लैक रंग में मिलेगा। फोन की पहली सेल महीने के अंत तक होगी, वो भी अर्ली एक्सेस सेल के तहत। कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि स्पेशल सेल के बाद फोन की आम सेल कब शुरू होगी।

21 मई और 22 मई को होने वाली Special Early Access Sale के लिए ग्राहकों को Flipkart पर 19 मई तक रजिस्टर करना होगा। कंपनी इस सेल में ग्राहकों को 3,000 रुपये की छूट देगी और बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प होगा।
 

Honor 9X Pro specifications, features

हुवावे मोबाइल सर्विसेज के होने और गूगल सर्विसेज के ना होने का मतलब है कि Honor 9X Pro किसी आम एंड्रॉयड स्मार्टफोन जैसा नहीं है। आपको आधिकारिक तौर पर गूगल ऐप्स नहीं मिलेंगे। और ना ही Google Drive व Google Maps जैसे सर्विसेज का एक्सेस मिलेगा। ऐप्स के लिए फोन में ऐपगैलरी पहले से मौज़ूद है। ऐपगैलरी में भी कई ऐप्स मौज़ूद हैं जिसमें कई भारतीय ऐप्स भी हैं। बता दें कि फोन में आपको Amazon Prime Video और Netflix जैसे ऐप्स नहीं मिलेंगे।

हॉनर 9एक्स प्रो में एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 दिया गया है। कंपनी की ओर से एंड्रॉयड 10 अपडेट की गारंटी दी गई है। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 391 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। स्मार्टफोन में किरिन 810 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल है और जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इसमें 256 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर बढ़ाया जा सकता है। GPU Turbo 3.0 टेक्नोलॉजी भी इस फोन का हिस्सा है।

Honor 9X Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में f/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। साथ में 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल कैमरा लेंस दिया गया है। पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है, जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।

हॉनर 9एक्स प्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 163.1×77.2×8.8 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन के किनारे पर दिया गया पावर बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 810
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2.4-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »